भारतीय पत्रकार संघ AIJ की तहसील इकाई का हुआ गठन सौंपे दायित्व



भगवानपुरा(राहुल मालवीया)। जिले में भारतीय पत्रकार संघ की पहली बैठक धुलकोट रोड़ स्थित भीलट मंदिर में सम्पन्न हुई। जिसमे भारतीय पत्रकार संघ (AIJ)के नए जिलाध्यक्ष रणजीतसिंह ठाकुर बमनाला के द्वारा नये पदभार सौपे गये। 

जिसमे तहसील अध्यक्ष नितिन मालवीय, उपाध्यक्ष डॉ मनोज मालवीया, सचिव रोहित मालवीया, तहसील प्रवक्ता सूर्यपताप सिंह ठाकुर, मीडिया प्रभारी प्रदीप महाजन, कोषाध्यक्ष रोहित मालवीया, कार्यालय सचिव राकेश सुल्या को बनाया गया। मार्गदर्शक इशाक पठान व संरक्षक त्रिलोक मालवीय इस दौरान भारतीय पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष सुरेश महाजन,जिला सचिव विनोद जायसवाल उपस्थित थे

इन सभी नियुक्तियों पर तहसील के पत्रकार साथियों द्वारा हर्ष जताया गया। नवीन दायित्व घोषणा का सभी पत्रकार साथियों ने स्वागत किया है।

Comments