दंपती ने किया सुसाइड, अज्ञात कारणों के चलते लगाई फांसी
खरगोन। खरगोन के ऊन थाना क्षेत्र के तलकपुरा गांव में गुरुवार को पति-पत्नी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। उन पुलिस मौके पर पहुची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सौंप दिया। पुलिस ने मामल की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि अभिषेक (23) और अंजली (20) तलकपुरा निवासी की शादी 8 महीने पहले हुई थी। दोनों इंदौर में मजदूरी करते थे। वे कुछ दिनों पहले ही गांव आए थे। जहां गुरुवार को दंपती ने घर में पंखे पर फंदा डालकर फांसी लगा ली। दंपती ने जब फांसी लगाई तब बीमार पिता घर में ही सो रहे थे। घटना की जानकारी ऊन पुलिस को दी। मौके पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
'SDOP ने बताया कि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नही मिला है । फिलहाल फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मौके से मोबाइल नोट जब्त किया।
Comments
Post a Comment