दुर्गा वाहिनी ने की सज्जन सिंह के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग
खरगोन। दुर्गा वाहिनी ने मुख्यमंत्री से कांग्रेस नेता सज्जनसिह वर्मा के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है।
उल्लेखनीय है की मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम चंद्र जी के जन्मोत्सव पर एक वर्ग विशेष द्वारा शोभा यात्रा में पथराव कर आगजनी और लुट की घटना को अंजाम दिया था उक्त स्थिति को नियंत्रण में करने हेतु प्रशासन द्वारा कर्फ्यू लगा दिया था। कर्फ्यू समाप्ति पर गुरुवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल दंगा पीड़ितों से मिलने आया था। उस समय दंगा पीड़ितों ने उन्हे खदेड़ दिया था। इस तारतम्य में कांग्रेस नेता सज्जन सिंह ने मनगढ़त आरोप लगाते हुवे दुर्गा वाहिनी पर दोषारोपण किया था। जिसके विरोध में शनिवार को दुर्गा वाहिनी ने खरगोन पुलिस अधीक्षक के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित कर घटना की निष्पक्ष जांच कर कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही का अनुरोध किया है। उक्त अवसर पर दुर्गा वाहिनी संयोजिका सोनाली आलीवाल एवम पूर्वा व्यास ,अंकिता जैन, वीणा जायसवाल, काजल यादव, कविता नागर, मेघा पूरे ,सुष्मिता चौहान ,निधि शुक्ला, प्रीति आलीवाल, तनीषा आलीवाल ,पायल कुमावत, पूजा गोले ,आंचल गोले, पूजा कुमरावत आदि उपस्थित थी।उक्त जानकारी विहिप जिला प्रचार प्रसार प्रमुख दीप जोशी ने एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी गई।
Comments
Post a Comment