शहर कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारियों को किया नियुक्त
खरगोन। 10 अप्र्रैल को शहर में श्रीराम नवमी पर्व पर जुलुस के दौरान हुई आगजनी व पत्थरबाजी की घटना के कारण साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति निर्मित हुई। इसके लिए स्थानीय स्तर पर शांति एवं कानून व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अपर कलेक्टर श्री एसएस मुजाल्दा ने पूर्व में लगाई की ड्यूटी में संशोधन कर आगामी आदेश तक कार्यपालिक दंडाधिकारी नियुक्त किए हैं। जारी आदेश में अपर कलेक्टर श्री मुजाल्दा ने कार्यपालिक दंडाधिकारी श्री केके मालवीय शहर में प्रातः 06 बजे से सांय 06 बजे तक एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी श्री ओ.एन, बड़कुल सांय 06 बजे से प्रातः 06 बजे तक संपूर्ण प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी के लिए नियुक्त किया है। वहीं प्रभारी तहसीलदार सेगांव वंदना चौहान प्रातः 06 बजे से सांय 06 बजे तक एवं प्रभारी तहसीलदार श्री रामकृष्ण अहिरवार सांय 06 बजे से प्रातः 06 बजे तक पुलिस कंट्रोल रूम थाना खरगोन में कर्तव्य स्थल में मौजूद रहेंगे।
इसी प्रकार कसरावद तहसीलदार श्री रमेशचंद्र सिसोदिया प्रातः 06 बजे से सांय 06 बजे तक तथा तहसीलदार खरगोन श्री योगेन्द्रसिंह मौर्य सांय 06 बजे से प्रातः 06 बजे तक संजय नगर क्षेत्र में नियुक्त किया है। वहीं प्रभारी तहसीलदार श्री मनीष जैन प्रात 06 बजे से सायं 06 बजे तक तथा नायब तहसीलदार खरगोन प्रवीणसिंह चंगर को सांय 06 बजे से प्रातः 06 बजे तक मौतीपुरा क्षेत्र मौजूद रहेंगे। प्रभारी तहसीलदार झिरन्या के श्री विजेन्द्रसिंह प्रातः 06 बजे से सांय 06 बजे तक तवड़ी मोहल्ले में नियुक्त किया है। आदेशानुसार नायब तहसीलदार भीकनगांव के श्री मुकेश मचार सांय 06 बजे से प्रातः 06 बजे तक संपूर्ण प्रभावित क्षेत्रों में घूमकर नजर रखेंगे।
100 नहीं 2 से 3 परिवार गए है रिस्तेदारों के घर
खरगोन। खरगोन एसडीएम श्री मिलिंद ढोके ने बताया कि किसी समाचार पत्र में 100 से ज्यादा परिवारों द्वारा दो दिन में खरगोन शहर के अलग अलग इलाकों से दशहत के कारण अपना घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां शरण लेने की खबर तथ्यात्मक ठीक नहीं है। रामनवमी पर हुए पथराव के बाद ऐसे लोग या परिवार जिनके घर आगजनी के कारण प्रभावित हुए है। वे अपने रिश्तेदारों के घर गए है। जिनकी संख्या 2 से 3 है।
नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 मई को
खरगोन। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2022 का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। अब मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन 10 मई 2022 को होगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने जानकरी दी है कि 11 अप्रैल 2022 तक प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण 16 अप्रैल तक किया जायेगा। फोटोयुक्त मतदाता सूची का निहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 10 मई 2022 को किया जायेगा। पूर्व में मतदाता सूची का प्रकाशन 25 अप्रैल 2022 को किया जाना था।
Comments
Post a Comment