गौ पालन एवम जैविक खेती से ही बनेगा आत्म निर्भर भारत - डोडिया
गौ सेवको का इंदौर में होगा प्रशिक्षण
खरगोन। जिस तरह डिग्री लेने के बाद एक अच्छा डॉक्टर या वकील बनने के लिए विशेषज्ञ के पास प्रेक्टिस करना आवश्यक होता है उसी तरह एक कुशल समर्पित गौ सेवक बनने के लिए अत्याधुनिक गौ शाला में प्रशिक्षण लेना आवश्यक इस हेतु मालवा की सुप्रसिद्ध देवी अहिल्या गौ शाला इंदौर में निमाड़ के गौ भक्तो को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जावेगा। उक्त बात विहिप के प्रांतीय गौ रक्षा प्रमुख श्री महेंद्र डोडिया ने गौ रक्षा विभाग की बैठक में व्यक्त किये।
विश्व हिन्दू परिषद के जिला प्रचार प्रसार प्रमुख दीप जोशी ने बताया कि 26 मार्च शनिवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय खरगोन में विहिप गौ रक्षा विभाग की ज़िला बैठक संपन्न हुई जिसमे में प्रांतीय गौ रक्षा प्रमुख महेंद्रजी डोडिया ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुवे गौ वंश के सरक्षण और सवर्धन के साथ साथ आत्म निर्भर भारत बनाने हेतु गौ उत्पाद का उपयोग करने का आव्हान किया एवं किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की बात कहीं, बैठक में जिला मंत्री विवेक सिंह तोमर, जिला सह मंत्री डॉक्टर क्रांति राठौड़, गौ रक्षा प्रमुख रुपेंद्र सिंह मंडलोई, प्रचार प्रसार प्रमुख दीप जोशी,एवं खरगोन के गौ सेवक और गौशाला प्रमुख, लोकेंद्र सेन, सतीश राठोड़, सागर जोशी, वीरेंद्र बर्डे,सचिन जी गुप्ता, अकाश कोहली आदि गौ भक्त उपस्तिथ थे।
Comments
Post a Comment