सेवा संकल्प के साथ मनाया भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर का जन्म दिवस
खरगोन। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर का जन्म दिवस सेवा संकल्प के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यकर्ता, पदाधिकारी, समाजजन व नागरिकों ने राठौर के उज्ज्वल भविष्य व दीर्घायु की कामना की।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया सोमवार प्रातः जिलाध्यक्ष राठौर ने बजरंगपुर स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर वरिष्ठजन का आशीर्वाद लिया। ततपश्चात खरगोन स्थित निज निवास पर स्वागत कार्यक्रम में भागीदारी की। पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, समाजजन व नागरिकों ने पुष्पहार व पुष्पगुच्छ भेंटकर जिलाध्यक्ष राठौर को जन्मदिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं। पूर्व विधायक व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्षद्वय रायसिंह राठौर व बाबुलाल महाजन, पूर्व जिलाध्यक्षद्वय रणजीतसिंह डंडीर व परसराम चौहान, बड़वानी जिलाध्यक्ष ओम सोनी, पूर्व सांसद सुभाष पटेल, जिला उपाध्यक्ष बद्रीप्रसाद पाटीदार, बंशीलाल चौधरी, लक्ष्मण इंगले, जिला महामंत्री राजेश माहेश्वरी, माहिम ठाकुर, जिला मंत्री ललित सोनी, भावना वर्मा, कोषाध्यक्ष विजय महाजन, कार्यालय मंत्री मोहन राठौड़, सह कार्यालय मंत्री लक्की चोपड़ा, वरिष्ठ नेता तुलसीराम मुकाती, दयालु पटवा, मयाराम पाटीदार, जितेंद्र पाटीदार, धनलक्ष्मी शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरिता पाटीदार, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष आशिफ़ फतेह खान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश गुर्जर, पूर्व विधायक जमनासिंह सोलंकी, पूर्व कार्यालय मंत्री हेमराज पाटीदार, पूर्व जिला मंत्री रंगा डावर, रितेश रोकड़े, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव, जयनारायण गुप्ता, सत्येंद्र चौहान, चंद्रपालसिंह तोमर, मंडल महामंत्री रणजीत रघुवंशी, प्रभा राठौर, छाया जोशी आदि ने जिलाध्यक्ष राठौर के जन्मदिवस की शुभेच्छा व्यक्त की। बिट्टू भाटिया मित्र मंडल ने कृपाण भेंटकर दीर्धायु की कामना की। इस दौरान जिलाध्यक्ष राठौर सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने पीड़ित मानवता की सेवा का संकल्प दोहराया।
Comments
Post a Comment