शून्य बजट पर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने प्रधानमंत्री का संबोधन 16 दिसंबर को

सभी मंडलों में होगा मोदीजी के संबोधन का प्रसारण

भाजपा किसान मोर्चा ने पत्रकारवार्ता रख दी जानकारी



खरगोन। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा शून्य बजट पर प्राकृतिक खेती को लेकर गुजरात के आंनद में मंगलवार से तीन दिवसीय सेमिनार आयोजित किया है। 16 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेमिनार के समापन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सभी एक हजार 70 मंडल पर मोदीजी के संबोधन का सीधा प्रसारण करेगा। 

यह बात भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित पत्रकारवार्ता में पूर्व सीसीबी अध्यक्ष रणजीतसिंह डंडीर ने दी। जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया पत्रकारवार्ता को जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर व मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश गुर्जर ने भी संबोधित किया। इस दौरान पूर्व जिला मीडिया प्रभारी मोहन जायसवाल, किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह यादव मंचासीन, मंडल महामंत्री नवल पंवार मंचासीन थे। जिलाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा वर्तमान में जैविक खेती को अपनाने की नितांत आवश्यकता है। रसायनिक खेती के अनेक दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। खेती में रसायनों का उपयोग मनुष्य, जीव-जंतु के साथ भूमि व पर्यावरण के लिए घातक है। श्री गुर्जर ने बताया 16 दिसंबर को मंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में प्राकृतिक खेती करने खेती में नवाचार करने तथा बेहतर तरीके से पशुपालन करने वाले किसानों को आमंत्रित करेंगे। केंद्र सरकार, राज्य सरकार की योजना और नवाचार खेती की जानकारी भी देंगे। मध्यप्रदेश की कृषि उपज मंडी, कृषि विज्ञान केंद्र व ऐसे स्थान जहां पर उक्त दोनों नहीं है, उन स्थानों पर एलईडी या टीवी के माध्यम से प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी। प्रातः 10 से स्थानीय अतिथियों का उद्बोधन, 11 बजे से मुख्यमंत्री, राज्यपाल महोदय, देश के कृषिमंत्री, गृहमंत्री एवं प्रधानमंत्री का जीरो बजट प्राकृतिक खेती को लेकर उद्बोधन होगा। एक बजे से 1:30 बजे तक संबधित विषय पर परिचर्चा व आगामी कार्ययोजना बनाई जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राठौर व मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री गुर्जर ने मंडल स्तर के कार्यक्रम में अधिकाधिक किसान बंधुओं से उपस्थित रहकर जैविक खेती को अपनाने का आह्वान किया।

Comments