विहिप जिला बैठक सम्पन्न

कार्यकर्ता संगठन कि नीव है जोशी

13 जन.को निकलेगा शौर्यसंचलन



खरगोन। संगठन का संचालन कार्यकर्ता से होता है, कार्यकर्ता संगठन कि नीव होते है कार्यकर्ताओ के शारीरिक एवम बौद्धिक रूप से मजबूत करने के लिए संगठन द्वारा समय समय पर बैठक कर रचनात्मक कार्य किए जाते है। उक्त विचार विश्व हिन्दू परिषद के संगठन मंत्री अतिशय जोशी ने विश्व हिंदू परिषद कि जिला बैठक में व्यक्त किए।

विहिप जिला प्रचार प्रसार प्रमुख दीप जोशी ने बताया कि स्थानीय विद्या मंदिर खरगोन में विश्व हिंदू परिषद कि जिला बैठक सम्पन्न हुई जिसमें 6 दिसम्बर को शौर्य दिवस पर भारत माता कि आरती,14 दिसम्बर को गीता जयंती के कार्यक्रम एवम 13 जनवरी 2022 को शौर्य संचलन तय किया गया। और प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में रक्त परिक्षण एवम रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

 जोशी ने बताया कि बजरंग दल के शौर्य संचलन के पूर्व धर्म सभा को विहिप राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंदजी परान्डे संबोधित करेंगे।

बैठक को विहिप जिला अध्यक्ष मोहन शर्मा ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला मंत्री विवेक तोमर ने किया। इस अवसर पर प्रांत गौ रक्षा प्रमुख मनोज वर्मा सहित खरगोन जिले के एवम आठ प्रखंड के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Comments