देव दर्शन कर भाजपा प्रत्याशी पाटिल ने सीएम और प्रदेशाध्यक्ष के साथ पहुंचकर किया नामांकन दाखिल

 


खंडवा। खंडवा लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा नेतृत्व ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष वरिष्ठ नेता ज्ञानेश्वर पाटिल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। नाम की घोषणा के साथ ही पूरे संसदीय क्षेत्र में काफी उत्साह है। मीडिया प्रभारी सुनील जैन ने बताया कि ज्ञानेश्वर पाटिल ने प्रात: अपने बुजुर्गो का आशीर्वाद प्राप्त कर देव दर्शन के साथ इच्छादेवी मंदिर एवं बुरहानपुर के प्रसिद्ध रोकडिय़ा हनुमान मंदिर के दर्शन किए। तत्पश्चात भाजपा प्रत्याशी श्री पाटिल स्व. नंदू भैया घर एवं उनकी समाधि पर पहुंचे नमन करते हुए आशीर्वाद  प्राप्त किया। बुरहानपुर के पश्चात श्री पाटिल नामांकन प्रस्तुत करने खंडवा पहुंचे और सीधे अपने पत्नि जयश्री पाटिल एवं परिजनों के साथ दादाजी धाम पहुंचे जहां बड़े दादाजी और छोटे दादाजी को श्रीफल भेंट कर नमन किया एवं प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली के साथ ही भाजपा की जीत के लिए धूनी माई में मंत्रोच्चार के साथ आहूति भेंट की। दादाजी धाम श्री पाटिल इंदिरा चौक स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां भाजपाजनों उनका उत्साह से स्वागत किया। तत्पश्चात हेलीपेड पहुंंचे वहां प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश पार्टी के मुखिया विष्णुदत्त शर्मा के साथ 2.25 मिनट के शुभ मुहुर्त में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन प्रस्तुत किया। दादाजी दरबार में श्री पाटील के साथ जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, बुरहानपुर जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, प्रवक्ता सुनील जैन, आशीष चटकेले, श्रृंगी उपाध्याय, अनिल बाबा, मदन भाऊ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments