पेसा एक्ट दिलाएगा स्थानीय संसाधनों पर अधिकार : फग्गनसिंह कुलस्ते
केंद्रीय मंत्री कुलस्ते ने चिरिया-झिरन्या क्षेत्र में किया चुनावी सभाओं को संबोधित
खरगोन। मप्र में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पेसा एक्ट के प्रावधानों को लागू करने का निर्णय लिया है। पेसा एक्ट से स्थानीय संसाधनों पर स्थानीय अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों की समिति को अधिकार दिए जाएंगे। जिससे अनुसूचित जाति और जनजाति वाली ग्राम पंचायतों को सामुदायिक संसाधन जैसे जमीन, खनिज संपदा, लघु वनोपज की सुरक्षा और संरक्षण का अधिकार मिल जाएगा।
यह बात केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने मंगलवार को भीकनगांव विधानसभा क्षेत्र के चिरिया व झिरन्या मंडलों की चुनावी सभाओं में कही। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया श्री कुलस्ते ने खंडवा संसदीय क्षेत्र उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में घोड़ी बुजुर्ग, पखलिया व ढसलगांव में सभाएं लीं। ढसलगांव में श्री कुलस्ते बैलगाड़ी पर सवार होकर सभास्थल पहुंचे। क्षेत्र के वनवासी बंधुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुक़ामसिंह रावत, भाजपा जिला महामंत्री राजेश माहेश्वरी, जिला मंत्री चंदरसिंह वास्कले, पूर्व जिलाध्यक्ष व मंडल प्रभारी परसराम चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष व मंडल प्रभारी बाबुलाल महाजन, पूर्व जिला महामंत्री नंदा ब्राह्मणे, पूर्व विधायक धुलसिंह डावर, मंडल अध्यक्ष मामराज पंवार, बिहारी मोरे, मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह सिसोदिया, प्रहलादसिंह वास्कले, आशाराम बिल्लोरे, अबरसिंह पटेल, अनारसिंह मंडलोई, ज्ञानसिंह बोरवाल, टेवलराम चौहान, राणा जी सरपंच सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे। इससे पूर्व खरगोन भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर श्री कुलस्ते का जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर, पूर्व सांसद सुभाष पटेल आदि ने स्वागत किया। कुलस्ते ने जिलाध्यक्ष राठौर से चुनाव संबंधी चर्चा की।
भाजपा ने किया आदिवासियों का भला
कुलस्ते ने कहा भाजपा संगठन व सरकारें सदैव आदिवासियों के उत्थान के लिए कार्यरत हैं। स्वामित्व योजना के तहत राजस्व की भांति वनग्रामों के लोगों को अपने मकान, संपत्ति का अधिकार मिलेगा। नंदू भैया ने क्षेत्र की जनता की खूब सेवा की है। नंदू भैया के असामयिक निधन से रिक्त हुई सीट पर उनके शिष्य ज्ञानेश्वर पाटिल को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। आप उन्हें अपना आशीर्वाद देकर संसद में भेजें ताकि केंद्र की योजनाओं का लाभ क्षेत्र को मिल सके।
पूर्व सरपंच के घर किया भोजन
कुलस्ते ने जामली तिनस्या पहुंचकर पूर्व सरपंच स्वर्गीय भंगीभाई के घर पर भोजन किया। उनके परिजन से भेंट कर उपस्थित ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कुलस्ते ने किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, फसल बीमा योजना, कृषि सुधार कानून पर चर्चा की।
मंडल स्तर पर मनाई जाएगी वाल्मीकि जयंती
खरगोन। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव के निर्देशानुसार समूचे प्रदेश में 13 अक्टूबर से वाल्मीकि जयंती सप्ताह मनाया जा रहा है। उसी तारतम्य में 20 अक्टूबर को अनुसूचित जाति मोर्चा जिला खरगोन के तत्वावधान में सभी मंडलों में वाल्मीकि जी की जयंती मनाई जाएगी। भाजपा राजेंद्रसिंह राठौर ने कार्यक्रम के लिए मोर्चा के जिला महामंत्री प्रदीप तायड़े को जिला प्रभारी मनोनीत किया है। सहप्रभारी मयूर लेवारीकर को बनाया गया है। श्री तायड़े ने मोर्चा के मंडल अध्यक्ष व जिला पदाधिकारी से वाल्मीकि जयंती श्रद्धापूर्वक धूमधाम से मनाने का आह्वान किया है।
Comments
Post a Comment