महिला मोर्चा ने संभाली चुनावी कमान
बड़वाह व भीकनगांव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चलाया गृह संपर्क अभियान
खरगोन। खंडवा लोकसभा क्षेत्र उपचुनाव 2021 अंतर्गत भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में महिला मोर्चा मंडलों में गृह संपर्क अभियान चलाकर पार्टी प्रत्याशी के लिए व्यापक समर्थन जुटा रहा है। मोर्चा जिलाध्यक्ष धनलक्ष्मी शर्मा के नेतृत्व में मोर्चा की जिला व मंडल की पदाधिकारी व मंडल की प्रभारी अपनी-अपनी टीमें बनाकर घर-घर पहुंच रही है। वे केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के कार्य व महिलाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देती है। इस दौरान मोर्चा कार्यकर्ताओं को भारी समर्थन भी मिल रहा है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया लोकसभा उपचुनाव में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर ने बड़वाह व भीकनगांव विधानसभा क्षेत्र में महिला मोर्चा के मंडल प्रभारियों को प्रचार-प्रसार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। बड़वाह विधानसभा क्षेत्र में बड़वाह नगर मंडल प्रभारी धनलक्ष्मी शर्मा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, बेड़िया मंडल प्रभारी शीला पटेल भाजपा जिला मंत्री, सनावद ग्रामीण मंडल प्रभारी आशा वासुरे भाजपा जिला मंत्री, सनावद नगर मंडल प्रभारी सरिता पाटीदार महिला मोर्चा जिला महामंत्री, बड़वाह ग्रामीण मंडल प्रभारी मंजुला मेवाड़े महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अपने दल-बल के साथ गृह संपर्क में जुटी हैं। इसी प्रकार भीकनगांव विधानसभा क्षेत्र में भीकनगांव मंडल प्रभारी छाया जोशी महिला मोर्चा जिला महामंत्री, झिरन्या मंडल प्रभारी सुगनकौर जाधव भाजपा जिला उपाध्यक्ष, चिरिया मंडल प्रभारी मंजू शुक्ला महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने अपनी टीम के साथ घर-घर महिलाओं से भेंट का अभियान चलाया हुआ है। मोर्चा पदाधिकारी व मंडल प्रभारी को गृह संपर्क में व्यापक समर्थन मिल रहा है। भाजपा जिला मंत्री व महिला मोर्चा बेड़िया मंडल प्रभारी ने बताया वे परिवार के दायित्व निर्वहन के साथ चुनाव क्षेत्र में भी समय दे रही है। गृह संपर्क के दौरान प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार की योजनाओं विशेषकर महिलाओं के कल्याण के लिए बनी योजनाओं की जानकारी देती है। क्षेत्र की महिलाएं भी मोदी जी व शिवराज जी द्वारा महिलाओं, छात्राओं के लिए किए कार्यों से प्रसन्न है। महिला मोर्चा जिला महामंत्री व भीकनगांव मंडल प्रभारी छाया जोशी कहती हैं हमें गृह संपर्क में मातृशक्ति का अपार समर्थन मिल रहा है। प्रदेश की लाडली लक्ष्मी योजना हो या केंद्र की उज्ज्वला योजना इनसे कोई परिवार अछूता नहीं है। गर्भ धारण से लेकर व्यक्ति के अंतिम संस्कार तक कि चिंता अगर किसी ने की है तो वह भाजपा की सरकारों ने की है। सनावद नगर मंडल प्रभारी सरिता पाटीदार के अनुसार जब हम महिलाओं के समक्ष सरकार की योजनाओं की बात करते हैं तो वे स्वयं हमें योजनाओं के लाभ बताने लगती है। भाजपा की सरकारों ने महिलाओं को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर तो बनाया ही है बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित भी किया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने की महिला मोर्चा की सराहना
लोकसभा उपचुनाव में महिला मोर्चा की सक्रियता की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने खूब सराहना की है। श्री शर्मा ने बड़वाह व भीकनगांव क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के दौरान मोर्चा पदाधिकारियों से भेंट कर जनसंपर्क से जुड़ी जानकारी प्राप्त की व उनके कार्यों को सराहा श्री शर्मा ने कहा हम यह चुनाव महिला मोर्चा की भागीदारी के बिना नहीं लड़ सकते हैं लोकसभा क्षेत्र में महिला वोटरों की संख्या कुल संख्या के करीब आधी है ऐसे में महिलाओं तक भाजपा सरकारों व संगठन के कार्य तथा प्रत्याशी की जानकारी पहुंचाने में मोर्चा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है यह केवल भाजपा में ही संभव है महिला मोर्चा न सिर्फ चुनाव क्षेत्र में दिखाई देता है वर्ण पार्टी की जीत में भी योगदान देता है। राष्ट्रहित में योगदान पर हम मातृशक्ति के सदैव आभारी रहेंगे।
मुख्यमंत्री के स्थान पर पहुंचा महिला मोर्चा
सोमवार को चिरिया क्षेत्र के तितरानिया गांव में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सभा होना थी। बारिश के चलते मुख्यमंत्री का दौरा स्थगित हो गया। इसके बावजूद महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने मंडल प्रभारी छाया जोशी व मंजू शुक्ला के नेतृत्व में तितरानिया, हैलापढ़ावा, धूपी, सतवाडा, चिरिया आदि गांवों व आसपास के फलियों में पहुंचकर जनसंपर्क किया। उन्होंने पैम्पलेट बांटकर महिलाओं से भेंट की। इस दौरान ऋचा जोशी, राधा वर्मा, उषा मालवीया, ममता सोलंकी, संगीता दुबे आदि उपस्थित थीं।
महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आज
बड़वाह विधानसभा मीडिया प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया सोमवार को बड़वाह क्षेत्र की महिला मोर्चा पदाधिकारीयो ने सिरलाय, नांदिया, अगरवाड़ा, बडवाह कस्बा पंचायत, दशहरा मैदान आदि में जनसम्पर्क किया। भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के पक्ष में मोर्चा जिलाध्यक्ष धनलक्ष्मी शर्मा, जिला मंत्री मंजुला मेवाडे, चंद्रकला परिहार आदि ने घर-घर जाकर समर्थन जुटाया। श्रीमती शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को बताया की देश के प्रधानमंत्री आज महिलाओं के आत्मसम्मान के लिए हरदम कार्य कर रहे हैं। घर-घर शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना के माध्यम से उन्होंने देश भर की महिलाओं की समस्या को हल किया है। श्रीमती शर्मा ने बताया 19 अक्टूबर को तिरुपति नर्सरी में महिला मोर्चा की बैठक रखी गई है। जिसमें महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अर्पणा पाटिल, खुशबू गुप्ता भी शामिल रहेंगी। बैठक में चुनावी प्रचार में महिला मोर्चा की भूमिका को लेकर चर्चा की जाएगी।
भाजपा अजा वर्ग की सच्ची हितेषी है - डॉ.जाटव
बड़वाह/खरगोन। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार गरीब वर्ग के कल्याण के लिये अनेक योजनाएं चला रही हैं, जिसका लाभ जरूरतमंद लोगों को मिल रहा है। भाजपा सरकारों ने ही भारत रत्न व संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमरावजी अंबेडकर के पांच तीर्थ स्थल बनाकर उनके सपनों को सार्थक किया है। जिससे कि आने वाली पीढ़ी उनके इतिहास को याद रखें। अजा वर्ग के लिए भाजपा ही सच्ची हितैषी है।
यह बात भाजपा अजा. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने बड़वाह पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उनके साथ ही अजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भगवान परमार, हंसराज नरवले, पूर्व विधायक भूपेंद्र आर्य, भाजपा जिला महामंत्री महीम ठाकुर ने भी अपने विचार रखे ।इस अवसर पर पूर्व मंडी अध्यक्ष अमरसिंह चौहान, शिवलाल बोराणा, नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपालसिंह तोमर, एन.एस.सोलंकी नरसिंग सुरागे, डॉ.भगवान सीटोले, राजेश सीटोले, रजत बोराणा, बीआर सावले मंचासीन थे। प्रारम्भ में पार्टी के पितृपुरुषो के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश कोठिया, सरपंच चेतराम अंजने, डोंगर सीटोले, छोटेलाल भालसे, राधेश्याम राजोरे, शेखर प्रजापत, जगदीश मंसारे, बाला पटेल, जगदीश मंसारे, सुरेंद्र शिंदे, प्रेमलाल अंजना, रितिक आदिवाल, बँटी लौट, राहुलदेव सोलंकी, राहुल वर्मा, सूरज गौड़, लखन गड़गौती सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन पूर्व मंडल महामंत्री एनएस सोलंकी ने किया व आभार मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बी आर सांवले ने माना। कार्यक्रम पश्चात वार्ड क्रमांक- 4 में जनसंपर्क किया। कार्यकर्ताओं ने मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जाटव का गर्मजोशी से स्वागत किया।
Comments
Post a Comment