प्रतिबंधित क्षेत्र में जुलूस निकालने पर पुलिस ने रोका, नहीं मानने पर किया बल प्रयोग
पुलिस अधीक्षक की सक्रियता से शहर में शांति व स्थिति नियंत्रण में
धार। शहर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के तहत मंगलवार को करीब 10:15 बजे अचानक से अफरा तफरी का माहौल बन गया। जुलूस जब उटावद दरवाजा क्षेत्र से गुजर रहा था तो उसमें शामिल कुछ लोगों ने बैरिकेट्स हटाकर प्रतिबंधित निषेध वाले क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास किया। इस पर पुलिस बल ने इन लोगों को रोका, जब लोग नहीं माने औऱ पुलिस बल के साथ जबरन धक्का मुक्की कर हंगामा करते हुए आगे बढ़ने लगे औऱ शांति भंग करते हुए अराजकता का माहौल पैदा करने का प्रयास कर शासकीय नियमो का उल्लंघन करते हुए जबरन आगे बढ़ने लगे तो पुलिस बल को हल्का बल प्रयोग कर लाठी चार्ज करना पड़ा। ऐसे में कुछ देर के लिए अफरातफरी के हालात बन गए थे ।पुलिस बल ने हालात पर तुरंत ही काबू पा लिया। लाठीचार्ज के बाद कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल रहा और भगदड़ मच गई। कई संवेदनशील इलाकों में लोगों की भीड़ जमा हो गई। आपको बता दे कि ईद मिलादुन्नबी के पर्व पर जुलूस निकालने की अनुमति जिला प्रशासन ने नहीं दी थी और सोमवार शाम सांकेतिक रूप से भाई चारे व शांति के साथ त्यौहार मनाने के लिए कहा गया था किंतु आज अचानक बडी तादात में लोग जुलूस के रूप में आ गए। भारी संख्या में एकत्रित होकर आगे बढ़ने लगे जिससे अफरातफरी का माहौल निर्मित हुआ। पूर्व में भी विशेष समुदाय के लोगो ने अपनी जिम्मेदारी लेकर जुलूस निकालने के लिए कहा था किंतु उनका नियंत्रण नहीं रह पाता है और शांति भंग होने की स्थिति निर्मित हो जाती है।
रात्रि में रहेगा पुलिस का सख्त पहरा
धार नगर में कल रात्रि से ही नगर के प्रत्येक चौराहे पर पुलिस का इंतजाम किया गया था और आज की अफरातफरी के कारण पुलिस की सख्ती रात में और ज्यादा सख्त होगी। रात के अंधेरे में कोई घटना न हो इसके लिए पुलिस नगर में हाई अलर्ट पर रहेगी। धार जिला संवेदनशील माना जाता है और धार जिले के पुलिस कप्तान आदित्य प्रताप सिंह सजग व सक्रिय रहते हैं। पुलिस अधीक्षक की सक्रियता से आज धार शहर में शांति व अमन कायम है। एसपी की सक्रियता से अपराधों पर लगाम लगा हैं। धार शहर के कुछ क्षेत्र बहुत ही संवेदनशील क्षेत्र माने जाते हैं। जहाँ पुलिस को निगरानी रखनी होगी। यहाँ छोटे-छोटे विवाद बड़ा साम्प्रदायिक रूप ले लेते हैं। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह की सक्रियता ही जिले में अमन शांति बनाए हुए हैं।
शहर के संवेदनशील व प्रमुख स्थानों पर लगाने होंगे कैमरे
जिला प्रशासन को नगर में शांति व अमन कायम करने के लिए सुरक्षा की दृष्टि से नगर के प्रमुख चौराहे औऱ संवेदनशील क्षेत्रों में कैमरे लगाकर निगरानी व चौकसी की जाने की आवश्यकता है।
Comments
Post a Comment