विधायक के प्रयास से शिकार हुये किसानों की राशि आन लाईन वापस लोटाने की शुरुआत

बैडीया(राजेन्द्र नामदेव)। विधायक सचिन बिरला के अथक प्रयासों से ठगी के शिकार 50 किसानों को उनकी उपज की 34 लाख रुपए की राशि बैंक द्वारा वापस लौटाई गई। 

शुक्रवार को किसान भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कृषि मंत्री कमल पटेल ने बटन दबाकर पीड़ित  किसानों के खातों में उनकी उपज की राशि डालने की प्रक्रिया पूरी की। बिरला ने बताया कि शेष पीड़ित किसानों और व्यापारियों की राशि आगामी तीन-चार दिन में लौटा दी जाएगी। बिरला ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कृषि मंत्री को सनावद की कृषि उपज मंडी में व्याप्त अनियमितताओं की जानकारी दी और मांग की कि भविष्य में इस तरह की धोखाधड़ी को रोकने के लिए सनावद मंडी की कार्यप्रणाली की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए। बिरला ने कृषि मंत्री से यह मांग भी की कि मंडी में किसानों को उनकी उपज का नगद भुगतान सुनिश्चित किया जाए।ताकि किसानों को ठगी का शिकार नहीं होना पड़े।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों अथर्व इंटरप्राइजेस ने कृषि उपज मंडी में नीलामी के दौरान दो सौ किसानों का लगभग चार करोड़ रुपए का डॉलर चना खरीद का फरार हो गया था।  किसानों को भुगतान नहीं हो पाने के कारण  किसानों में घबराहट फैल गई और किसानों ने इंदौर-इच्छापुर राजमार्ग पर धरना आंदोलन छेड़ दिया। मंडी प्रशासन ने किसानों को उनकी राशि लौटाने का लिखित आश्वासन दिया।तब किसानों ने अपना धरना समाप्त किया। 

इसके बाद विधायक बिरला ने लगातार तीन दिन तक अनाज मंडी में डेरा डाला और  अपनी निगरानी में  ठगी के शिकार किसानों की सूची तैयार करवाई और एसडीएम,तहसीलदार,थाना प्रभारी,कृषि विस्तार अधिकारी,उद्यानिकी अधिकारी व मंडी सचिव की उपस्थिति में  बुलढाणा बैंक के अधिकारियों से लंबी चर्चा की। इसके बाद किसानों की राशि लौटाने की प्रक्रिया आरंभ की गई।वीडियो  कॉन्फ्रेंसिंग कृषि विभाग के संयुक्त संचालक डीएस वशिष्ठ की  उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान ठगी से पीड़ित किसान उपस्थित थे।

Comments