गांव गांव में किया नुक्कड़ नाटक जल शक्ति जागरूकता अभियान



खरगोन। नेहरू युवा केंद्र के द्वारा गांव गांव में जल शक्ति अभियान जागरूकता कार्यक्रम करके जानकारी दी जा रही है जिला युवा अधिकारी श्रीमती पूनम कुमारी के मार्गदर्शन में विकासखंड खरगौन जल बचाओ अभियान जागरूकता नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को वर्षा का जल बचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ग्राम पिपराटा के सरपंच प्रतिनिधि उपस्थित रहे और गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ब्लॉक प्रभारी आकाश राठौड़ ने युवाओं को जल संरक्षण के बारे में जानकारी प्रदान करें। साहील कोली के द्वारा जागरूकता किया व लोगों को जानकारी दी गई। जल है, तो कल है किनारे के साथ जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक में मुख्य किरदार शुभम जयसवाल के द्वारा निभाया गया। नुक्कड़ नाटक से ग्राम वासियों ने जाना कि किस तरह से जल का सही उपयोग करके इसे भविष्य के लिए संरक्षित किया जा सकता है। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत नेहरू युवा कें ग्रामीणों को जल व्यर्थ ना बहाने के लिए प्रेरित किया एवं वाटर हार्वेस्टिंग, सोख्ता गड्ढा निर्माण इत्यादि विषयों पर भी नेहरू युवा केंद्र खरगौन के सदस्यों द्वारा जानकारी दी गई। वर्तमान में प्रकृति के भौतिक जलस्तर में बहुत कमी आ रही है इस हेतु जल के संरक्षण की महंत आवश्यकता है। नुक्कड़ नाटक में नवीन कुशवाह, शुभम जयसवाल, शिवम पटेल श्रद्धा पांडे सिया पाटीदार, जानवी पाटीदार, निशा पाटीदार,साथ ही युवा मंडल के सदस्य योगेश चौहान साहिल कोली सत्यम कुशवाहा अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

Comments