श्रीराम मंदिर निर्माण में जानवी ने किया आज तक कि सम्पूर्ण पॉकेट मनी का समर्पण

एक लाख इक्कावन हजार की प्रथम राशि से हुआ समर्पण निधि संग्रह का श्रीगणेश

खरगोन। तन मन धन सर्वत्र समर्पित बने राम का धाम इस भावना के साथ बालिका जानवी रतोरिया ने अपनी 15वी वर्षगांठ पर अपने परिजनों से आजतक प्राप्त पॉकेट मनी को श्रीराम जन्म भूमि तीर्थक्षेत्र को समर्पित कीया बहन के इस समर्पण से शिक्षा लेकर छोटे भाई अथर्व ने भी राम काज में अपने गुल्लक की सारी राशि समर्पित कर दी।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के जिला सह व्यवस्था प्रभारी दीप जोशी ने बताया कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्रजी के भव्य मंदिर निर्माण में जनजन की सहभागिता हेतु श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र समिति द्वारा खरगोन नगर में समर्पण निधि संग्रह के शुभारम्भ पर जानवी रतोरिया ने अपने परिजनों से पॉकेट मनी के रूप में आज तक प्राप्त राशि में से एक लाख इक्कावन हजार की राशि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के मार्गदर्शक मंडल के अध्यक्ष सुरेशचंद गुजराथी को सौपकर खरगोन में समर्पण निधि संग्रह अभियान का श्रीगणेश किया । जानवी रतोरिया के इस समर्पण से अभिभूत होकर दस वर्षीय छोटेभाई अथर्व रतोरिया ने भी अपने गुल्लक की सम्पूर्ण राशि समिति को भेंट की।

जोशी ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के लिये भारत मे निवासरत 137 करोड़ सनातन धर्मावलम्बियों की सहभागिता हेतु समर्पण निधि अभियान चलाया जा रहा है जिसमे प्रत्येक हिन्दू से 10 रुपये से लेकर अधिक से अधिक समर्पण राशि स्वीकार की जा रही है। बड़ी राशि का समर्पण करने वालो को आयकर छूट की धारा 80G का भी लाभ मिलेगा। 

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र हेतु समर्पण निधि प्राप्त करने के शुभारम्भ पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री अरुण जैन, विहिप संगठन मंत्री श्री अतिशय जोशी, जिला संयोजक श्री विवेक तोमर, माननीय नगर संघ चालक श्री हरीश अग्रवाल, मार्गदर्शक मण्डल के उपाध्यक्ष श्री कल्याण अग्रवाल एवम नगर संयोजक अभिनव महाजन सहित जानवी के परिजन देवी रुकमणि रतोरिया, प्रवीण रतोरिया, शालिनी रतोरिया सहित देवीरुकमणि शिक्षण संस्थान परिवार उपस्तिथ था।

Comments