ममता बनर्जी का पुतला फूंका, पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग

बिस्टान। पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, महासचिव कैलाश विजयवर्गीय आदि नेताओं के काफिले पर तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए प्राणघातक हमले के विरोध के बिस्टान मंडल द्वारा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया। रविवार को स्थानीय चित्तौड़गढ़-भुसावल राजमार्ग पर 

बिस्टान मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुशवाह के नेतृत्व में हुए पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुगनकौर जाधव, जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार, वरिष्ठ नेता मांगीलाल राठौड़, प्रहलादसिंह वास्कले, जगदीश वाचकरिया, रमेश मोरे, मंसाराम मंडलोई, विष्णुसिंह दांगी, अशोक गुप्ता माणक पाटिल, शैलेंद्र भावसार, मंडल उपाध्यक्ष राजू कोल्या, पदम पटेल, महामंत्री राजू चौहान, मीडिया प्रभारी राजू मालवीय, दिनेश सोलंकी, लक्ष्मीकांत सूर्यकर, गोरेलाल सोलंकी, राजेशसिंह चौहान, रामू सिंधिया, गबू पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में बिगड़ती कानून-व्यवस्था व भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं पर बढ़ते हमलों पर रोष जताते हुए ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त करने व राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

कृषि सुधार अधिनियमों पर भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान, जिला बैठक 14 दिसंबर को

खरगोन। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि सुधार अधिनियमों के जनजागरण एवं जनसंपर्क के लिए देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान को सफल बनाने के लिए 14 दिसंबर को दोपहर 12:30 बजे सरस्वती विद्या मंदिर बीटीआई रोड खरगोन में भाजपा की जिला बैठक होगी। बैठक में प्रदेश सरकार की पूर्व केबिनेट मंत्री अर्चना चिटनीस व जिला प्रभारी राधेश्याम यादव का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने तीन ऐतिहासिक कृषि सुधार अधिनियम पारित किए हैं। विपक्ष उक्त अधिनियमों को लेकर किसानों को लगातार गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में जनजागरण एवं जनसंपर्क अभियान चलाकर किसानों को उक्त अधिनियमों से होने वाले लाभ की जानकारी दी जाएगी। साथ ही किसान सम्मेलन होंगे। पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की पूर्व केबिनेट मंत्री अर्चना चिटनीस व जिला प्रभारी राधेश्याम यादव जिला बैठक लेंगे। बैठक में जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष व महामंत्री, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, समस्त प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं जनप्रतिनिधि अपेक्षित हैं। जिलाध्यक्ष श्री राठौर ने अपेक्षित पदाधिकारियों से जिला बैठक में उपस्थित रहकर आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया है।

कृषि सुधार पर पत्रकारवार्ता होगी

कृषि सुधार अधिनियमों के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर खरगोन भाजपा जिला कार्यालय पर 14 दिसंबर को शाम चार बजे पूर्व केबिनेट मंत्री अर्चना चिटनीस व जिला प्रभारी राधेश्याम यादव पत्रकारवार्ता लेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर, मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नरसिंह यादव उपस्थित रहेंगे।

Comments