नपा द्वारा 5 प्रतिष्ठानों से पॉलिथिन जब्त कर 11 हजार रूपए के चालान बनाएं
खरगोन। मप्र शासन द्वारा संपूर्ण प्रदेश में अमानक प्लास्टिक थैलियों के उत्पादन, भंडारण, परिवहन, विक्रय एवं उपयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। इसके लिए नगर पालिका खरगोन द्वारा एक दल का गठन किया गया है। गठित दल द्वारा सतत् नगर भ्रमण कर प्रतिबंधित अमानक पॉलिथीन जब्त कर चालानी कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत शुक्रवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इंदौर से आए एसके जैन के साथ नपा स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश चित्ते सहित अन्य कर्मचारियों द्वारा नगर भ्रमण किया गया। इस दौरान 5 प्रतिष्ठानों से कुल 35 किग्रा. प्रतिबंधित प्लॉस्टिक पॉलिथिन जब्त कर 11 हजार रूपए के चालान बनाए गए। नपा स्वास्थ्य अधिकारी श्री चित्ते ने नगरवासियांे से अमानक पॉलिथीन का उपयोग न करने एवं न करने देने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि निकाय द्वारा पॉलिथीन जब्त एवं चालानी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
शुक्रवार को कपास के आए 95 वाहन एवं 25 बैलगाड़ी
खरगोन। स्थानीय कपास मंडी में शुक्रवार को कपास के 95 वाहन एवं 25 बैलगाड़ी नीलामी के लिए आई। खरगोन मंडी सचिव रामवीर किरार ने बताया कि शुक्रवार को कपास का अधिकतम भाव 5435, न्यूनतम भाव 4400 व औसत भाव 4800 रहा। इसके अलावा खरगोन अनाज मंडी में गेंहू का अधिकतम भाव 1752, न्यूनतम भाव 1400 व औसत भाव 1580 रहा। वहीं ज्वार का अधिकतम, न्यूनतम व औसत भाव 1176-1176 रहा। जबकि मक्का का अधिकतम भाव 1319, न्यूनतम भाव 1172 व औसत भाव 1260, तुअर का अधिकतम भाव 5455, न्यूनतम भाव 5001 व औसत भाव 5202 तथा सोयाबीन का अधिकतम भाव 4386, न्यूनतम भाव 4158 व औसत भाव 4260 रहा।
Comments
Post a Comment