पूर्व मंत्री व महेश्वर विधायक ने सामुदायिक भवन व कक्ष का किया शिलान्यास
खरगोन। पूर्व मंत्री एवं महेश्वर विधायक डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ शुक्रवार को विभिन्न शिलान्यास कार्यक्रमों में शामिल हुई। उनके कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. साधौ ने शुक्रवार को ग्राम झपड़ी, ग्राम चिराखान एवं ग्राम बंडेरा के अजा मोहल्ला पुरानी बस्ती में 5-5 लाख रूपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। इसके अलावा ग्राम माल्याखेड़ी में भी 5-5 लाख रूपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन और माता की बाड़ी के लिए कक्ष का शिलान्यास किया।
शुक्रवार को कपास के 800 वाहन व 243 बैलगाड़ी नीलामी के लिए आई
खरगोन। शुक्रवार को स्थानीय कपास मंडी में 800 वाहन और 243 बैलगाड़ी कपास की नीलामी के लिए आई। खरगोन मंडी सचिव रामवीर किरार ने बताया कि शुक्रवार को कपास का अधिकतम भाव 5725, न्यूनतम भाव 3500 व औसत भाव 4600 रहा। जबकि शुक्रवार को खरगोन अनाज मंडी में गेहूं का अधिकतम भाव 1830, न्यूनतम भाव 1510 व औसत भाव 1630 रहा। इसके अलावा मक्का का अधिकतम भाव 1325, न्यूनतम भाव 1150 व औसत भाव 1240 तथा सोयाबीन का अधिकतम भाव 4216, न्यूनतम भाव 3470 एवं औसत भाव 3950 रहा।
Comments
Post a Comment