खरगोन कपास मंडी में हुई 12 हजार क्विंटल कपास की आवक
खरगोन। लगातार तीन दिनों तक कपास मंडी बंद होने से सोमवार को स्थानीय कपास मंडी में कपास की बंफर आवक हुई है। मंडी सचिव रामवीर किरार ने बताया कि सोमवार को खरगोन कपास मंडी में कुल 1025 वाहन व 215 बैलगाड़ी नीलामी के लिए आई। इस दौरान कुल 12 हजार क्विंटल कपास की आवक हुई। सोमवार को कपास का अधिकतम भाव 5725, न्यूनतम भाव 3500 व औसत भाव 4550 रहा। इसके अलावा खरगोन अनाज मंडी में गेहूं का अधिकतम भाव 1745, न्यूनतम भाव 1590 व औसत भाव 1625 रहा। जबकि मक्का का अधिकतम भाव 1411, न्यूनतम भाव 1220 व औसत भाव 1330 तथा सोयाबीन का अधिकतम भाव 4161, न्यूनतम भाव 3555 एवं औसत भाव 3860 रहा।
स्थानीय अवकाश किया प्रतिस्थापित
खरगोन। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने पूर्व में घोषित किए गए अवकाशों में दशहरे के दूसरे दिन के अवकाश को प्रतिस्थापित कर दिया है। उसके स्थान पर 13 नवंबर को छोटी दीपावली पर स्थानीय अवकाश रहेगा। ज्ञात हो कि मप्र शासन द्वारा 26 अक्टूबर को दशहरे का अवकाश घोषित किया था। इसलिए दशहरे के दूसरे घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त करते हुए छोटी दीपावली 13 नवंबर को अवकाश घोषित किया है।
3 परीक्षाओं के परिणाम हुए घोषित
खरगोन। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने गत रविवार को 3 परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए है। इनमें एमएससी फाईनल के 3 परीक्षा परिणाम शामिल है। इच्छुक अभ्यर्थी देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते है।
Comments
Post a Comment