पूर्व मंत्री ने महेश्वर के विभिन्न क्षेत्रों में किए लोकार्पण व भूमिपूजन के कार्य
खरगोन। पूर्व मंत्री व महेश्वर विधायक डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ गुरूवार को महेश्वर के भ्रमण पर रहीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में लोकार्पण व भूमिपूजन के कार्य किए। उनके कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. साधौ ने ग्राम लाड़वी में मुख्यमंत्री गौसेवा योजनांतर्गत 27.71 लाख रूपए की लागत से निर्मित गौशाला का लोकार्पण किया। डॉ. साधौ ने मंडलेश्वर के नर्मदा तट स्थित परिक्रमावासियों के लिए 20 लाख रूपए की लागत से बने मां नर्मदा आश्रय स्थल का लोकार्पण किया। इसके पश्चात ग्राम खराड़ी के अजा मोहल्ले में 5 लाख रूपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। गुरूवार को मंत्री डॉ. साधौ ने ग्राम लाड़वी, ग्राम नवलपुरा, ग्राम जलकोटा, ग्राम काकरिया, ग्राम टेकवा व सिरस्या में पेयजल के लिए नल-जल योजना का भूमिपूजन किया।
आज भी विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल
पूर्व मंत्री व महेश्वर विधायक डॉ. साधौ आज शुक्रवार भी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। उनके कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. साधौ गुलवाड़ स्थित झिरन्या नदी पर 7 लाख रूपए की लागत से बनने वाले पुलिया निर्माण का भूमिपूजन करेंगी। इसके पश्चात ग्राम पिपल्याखुर्द के अजा मोहल्ले व इसी मोहल्ले की ख्वाजा बैड़ी पर बनने वाले सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन करेंगी। मंत्री डॉ. साधौ आज शुक्रवार को ग्राम समराज, चिनगुन, बिलबावड़ी में पेयजल के लिए नल-जल योजना का भूमिपूजन भी करेंगी।
क्षेत्रीय विधायक ने किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण व टीन शेड का भूमिपूजन
खरगोन। क्षेत्रीय विधायक श्री रवि जोशी ने गुरूवार को ग्राम रणगांव में 5 लाख रूपए की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। वहीं ग्राम दाबड़ में 5 लाख रूपए की लागत से बनने वाले टीन शेड का भूमिपूजन किया। इस दौरान दोनों स्थानों पर क्षेत्रीय विधायक श्री जोशी ने नागरिकों को संबोधित भी किया। उन्होंने ग्राम दाबड़ में अपने संबोधन में कहा लंबे समय में ग्रामीणों को टीन शेड की आवश्यकता थी, जो आज पूरी होने जा रही है। अब ग्रामीणों को धुप में परेशान नहीं होना पड़ेगा, इस टीन शेड़ राहत मिलेगी। वहीं रणगांव में ग्रामीणों से कहा कि इस सामुदायिक भवन के बने जाने से यहां पर सामाजिक कार्यक्रम आसानी से हो जाएंगे। गांव में अगर किसी भी प्रकार कि कोई कमी होगी, उसे भी पूरा करेंगे।
Comments
Post a Comment