पीएम आवास मिलने से मूलचंद को प्रतिमाह 1500 रूपए की हो रही है बचत


खरगोन। प्रधानमंत्री आवास मिलने से खरगोन में 15 वर्षों से किराए से मकान में रहने वाले मूलचंद शर्मा को मुक्ति मिल गई है। अब मूलचंद अपने परिवार के साथ शहर से दूर प्राकृतिक माहौल में बच्चों के साथ रहने लगे है। एक समय था जब मूलचंद शहर के बीचों-बीच नारायणदास कॉलोनी में 1 बीएचके मकान में 3500 रूपए का किराया वहन कर मजबुरी में रह रहे थे। नगर पालिका द्वारा टेमला रोड़ पर प्रधानमंत्री योजनांतर्गत बनाए गए ईडब्ल्यूएस यूनिट में मूलचंद ने 25 हजार रूपए अंशदान देकर मकान खरीदा। वहीं शेष 1 लाख 75 हजार रूपए की राशि फायनेंस कराई, जिसकी मासिक किश्त मात्र 2 हजार रूपए है। इस तरह मूलचंद उतने ही क्षेत्र में रहकर पूरे 1500 रूपए की बचत कर पा रहे है। मूलचंद बताते है कि जब वे किराए के मकान में रहते थे, तो तमाम तरह के बंधनों के बीच दिन गुजारना पड़ते थे, लेकिन यहां ऐसा प्राकृतिक वातावरण पूरे शहरभर में कहीं नहीं होगी। प्रातः से पक्षियों का कलरव और दूर-दूर तक हरियाली के बीच रहना वास्तव में किस्मतों की बात की है।


मूलचंद के घर पहुंची कलेक्टर


शुक्रवार को कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी नगर पालिका के निर्माण कार्यों के अवलोकन के लिए पहुंची, तो वे मूलचंद शर्मा के घर भी गई। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा ने उनकी धर्मपत्नी पिंकी से बात करते हुए पहले और अब में फर्क भी पूछा। पिंकी ने कलेक्टर अनुग्रहा को अपने पूरे घर का अवलोकन कराते हुए कहा कि उनके पति फर्नीचर का कार्य करते है। उन्होंने ही अपने पूरे मकान में फर्नीचर बनाया है, जिससे कमान और अधिक सुंदर व सजीला हो गया है। इस दौरान नपा सीएमओ श्रीमती प्रियंका पटेल भी उपस्थित रहीं।


Comments