गांधी-शास्त्री को किया याद


महेश्वर(नवीन कुशवाह)। स्थानीय बद्दक्खन हनुमान मंदिर में भाजपा के महेश्वर-मण्डलेश्वर संयुक्त मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती मनाई। महेश्वर विधानसभा मीडिया प्रभारी चैतन्य पटवारी ने आयोजन की जानकरी देते हुए बताया कि समस्त उपस्थित कार्यकर्ताओ ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यर्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह मण्डलोई ने किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष भूरे सिंह पटेल, चैतन्य पटवारी एवं जिला मंत्री रितेश रोकड़े ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा के पिता के निधन पर दो मिनिट का मौन रख श्रध्दांजलि अर्पित की। 


आयोजन में प्रीतम सिंह पटेल, पुरषोत्तम पवार, गजराज यादव, भाजयुमों मंडल अध्यक्ष स्वप्निल गुप्ता, डॉ चारुल तवर, सचिन शर्मा, विष्णु यादव, अनिल अग्रवाल,नीलू बाबा,मनोज पाटीदार, भवानी सिंगारे, चेतन शर्मा,पप्पू मालाकार,कमल वैष्णव,महादेव राठोर,मोहित शर्मा, बबलू यादव,संदीप हिरवे,आशीष केवट,महिला मोर्चा प्रमिला रंसोरे, संगीता राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Comments