विकास के रास्ते इसी मार्ग पर मिलेंगे-कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा
जिले के 126 स्व सहायता समूहों को मिली 151 लाख रुपए की राशि
खरगोन 20 सितंबर 2020। प्रदेश में इन दिनों गरीब कल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी तारतम्य रविवार को महिला स्व सहायता समूहों को क्रेडिट कैंप के कार्यक्रम में नए स्व सहायता समूहों को राशि प्रदाय की गई। स्वामी विवेकानंद सभागृह में आयोजित क्रेडिट कैंप कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने महिला स्व सहायता समूहों से कहा कि यही सही समय है सक्रिय होकर अपने हुनर के माध्यम से विकास की ओर बढ़ने का। इसी मार्ग पर विकास के रास्ते है, महिलाओं को जोड़े और अन्य तरह के कार्य करें। हम बदलना शुरू करेंगे तो हमारे आसपास भी बदलाव नजर आएगा। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा ने कार्यक्रम में मौजूद स्व सहायता समूहों की महिलाओं से परिचय लेते हुए उनके द्वारा किए जा रहे कार्य के बारे में जाना। साथ ही वे आगामी समय में किस दिशा में कार्य कर सकती है, इस पर भी विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री गौरव बेनल, लीड बैंक मैनेजर संदीप मुरुड़कर, एनआरएलएम के ब्लॉक समन्वयक धर्मेंद्र दुबे उपस्थित रहे।
मुर्गी या बकरी पालन के लिए शेड बनाए जा सकते है
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा ने स्व सहायता समूहों की महिलाओं से चर्चा करते हुए कहा कि अगर आप लोग इच्छुक और सक्रिय हो जाए, तो घर के आसपास या अपने खेत मे मनरेगा के द्वारा मुर्गी और बकरी पालन के शेड बनाकर दिए जा सकते है। यहीं नहीं मनरेगा में कृषि के लिए कपिलधारा कूप और फलोद्यान का काम भी कर सकते है। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा ने ब्लॉक समन्वयक दुबे को महिलाओं के इंटरेस्ट और वो जो काम करना चाहती है, उनके प्रोजेक्ट बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। क्रेडिट कैंप के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को लाईव कार्यक्रम के माध्यम से सुना व देखा गया। मुख्यमंत्री ने दमोह, देवास, शिवपुरी व भोपाल की महिला स्व सहायता समूहों की अध्यक्षों से सीधा संवाद भी किया। महिलाओ ने उनके समूह द्वारा किए जा रहे कार्याे के बारे में विस्तार से बताया।
जिले की 126 स्व सहायता समूहों को 151 लाख रुपए वितरित
क्रेडिट कैंप कार्यक्रम में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के नवगठित 126 स्व सहायता समूहों को कुल 151 लाख रुपए के राशि प्रदान की गई। इनमें बड़वाह के 15 समूहों को 25 लाख रुपए, भगवानपुरा के 10, भीकनगांव के 18, गोंगावा के 10, कसरावद के 12, महेश्वर के 15 सेगांव के 12, झिरन्या के 10 और खरगोन के 10 से अधिक समूहों को प्रति समूह के मान से 10-10 लाख रुपए की राशि प्रदाय की गई।
Comments
Post a Comment