सोशल डिस्टेंसिंग के मनाया सृष्टि रचियता भगवान विश्वकर्मा का पूजन पर्व

पूजन के बाद समाजजनों ने गांगलेश्वर मंदिर प्रांगण में किया पौधरोपण 



कसरावद(शिवम् कर्मा)। कर्म एवम् निर्माण के देवता एवं सृष्टि रचियता भगवान विश्वकर्मा के जन्मोत्सव पर नगर में सकल विश्वकर्मा समाज ने पूजन अर्चन किया। भगवान के जन्मोत्सव पर सकल विश्वकर्मा समाज जनों ने अरिहंत नगर में एकत्रित होकर सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए पूजन अर्चन किया।


समाज के(सचिव व शिक्षक संजय कर्मा ने बताया कि हिन्दू धर्म में विश्वकर्मा को निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है। मान्यता है कि सोने की लंका का निर्माण उन्होंने ही किया था। विश्वकर्मा जयंती के दिन पूरे देश में भगवान का पूजन अर्चन कर जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया जाता है।


पूजन के बाद गंगलेश्वर मंदिर परिसर में किया पौधरोपण -: अरिहंत नगर में भगवान विश्वकर्मा के पूजन अर्चन के बाद सकल विश्वकर्मा समाज के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने गांगलेश्वर मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया। संगठन के अध्यक्ष यशवंत कर्मा ने बताया कि धार्मिक आस्था के साथ साथ हमें पर्यावरण का भी ध्यान रखना चाहिए। सकल विश्वकर्मा संगठन आगे भी पौधारोपण की मुहिम जारी रखेगा। इस अवसर परउपाध्यक्ष प्रकाश कर्मा मनोज कर्मा,अनोखीलाल कर्मा, गणेश कर्मा, संजय कर्मा,चिंटू कर्मा राजा कर्मा धरेमेंद्र कर्मा प्रेमचंद कर्मा मंनिष कर्मा जितेंद्र कर्मा भावेश कर्मा हुकुम चंद कर्मा पवन कर्मा मौजूद थे। 


Comments