सफाई कामगार संगठन के अध्यक्ष चुने गये


खरगोन। नगर पालिका खरगोन के समस्त सफाई मजदूरो का सम्मेलन नगर पालिका टाउनहाल में रविवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन में सफाई कामगार संगठन के पूर्व अध्यक्ष अरब खान ने रफीक गुलशेर खान का नाम अध्यक्ष पद पर प्रस्तावित किया। रफीक खान को अध्यक्ष निर्वाचित करने के लिए सफाई मजदूर संगठन के पूर्व अध्यक्ष हाजी जलील खान, पूर्व अध्यक्ष शाकीर पटेल और शकील खान ने समर्थन किया।


सम्मेलन में उपस्थित समस्त सफाई मजदूरो ने रफीक खान को सफाई मजदूर संगठन खरगोन का अध्यक्ष चुनने के लिए सहर्ष सहमति प्रदान की। निर्वाचन अध्यक्ष रफीक भाई ने बताया कि हमारा संगठन नगर पालिका खरगोन के स्तर पर है। हमारा संगठन, सफाई कामगारो के प्रदेश स्तरीय किसी भी संगठन से सम्बद्ध नहीं है। नव निर्वाचित अध्यक्ष खान ने बताया कि सफाई मजदूर संगठन (नगर पालिका खरगोन) की कार्य कारिणीकी घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।


Comments