संजा माता बनाओ गीत गाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया
बड़वानी(सुनील गुप्ता)। राष्ट्र सेविका समिति बड़वानी द्वारा रणजीत क्लब पर संजा माता बनाओ गीत गाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बालिकाओं और बहनों ने बढ़ चढ़कर उत्साह से भाग लिया। कुल तीस प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया। इस प्रतियोगिता में दो वर्गों में विभाजित थी वर्ग एक महिलाओं का और वर्ग दो बालिकाओं का। महिलाओं के वर्ग में प्रथम पुरस्कार कामिनी गुप्ता द्वितीय पुरस्कार पियूषा रावत व तृतीय पुरस्कार कीर्ति पांडेय व विशेष पुरस्कार महिमा सराफ ।इसी तरह बालिकाओं के वर्ग में प्रथम स्थान शैलजा यादव द्वितीय स्थान कृतिका यादव व तृतीय स्थान अमृता यादव व विशेष पुरस्कार कृष्णा यादव ने प्राप्त किया। प्रथम पुरस्कार जम्बू मिष्टान बड़वानी की तरफ से प्रदान किया गया। सभी प्रतियोगियों के लिए पुरस्कार व सांत्वना पुरस्कार श्रीमती रिंकी महाजन व राजकुमार शर्मा जी द्वारा दिया गया। विशेष पुरस्कार राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ बड़वानी द्वारा प्रदान किये गए। पूर्णश्री कलेक्शन खरगोन द्वारा भी विशेष पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में रणजीत क्लब बड़वानी का विशेष सहयोग रहा। सेविका समिति की बौद्धिक प्रमुख निशा गुप्ता ने बताया कि संजामाता एक निमाड़ी लोकपर्व है जो श्राद्धपक्ष के सोलह दिन लड़कियों और महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। भारत की पहचान उसकी संस्कृति है और उस संस्कृति को बचाए रखने के लिए यह एक छोटा सा प्रयास है। इस अवसर पर सेविका समिति की नगर कार्यवाहिका श्रीमती सुनीता सोनी के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेविका समिति की सह कार्यवाहिका श्रीमती अर्चना पुरोहित, रानी पंडित, नंदनी शर्मा, आयुषी पंडित, निकिता भामदरे, व श्रिया सोनी उपस्थित थी। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्रीमती वंदना चतुर्वेदी व सुषमा नाइक ने निभाई।
Comments
Post a Comment