पोषण जागरूकता अभियान का शुभारंभ


खरगोन। पौष्टिक आहार और उचित पोषण के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक लोगों को पोषण अभियान के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पोस्टर, पम्पलेट, के माध्यम से जागरुक किया - नेहरू युवा केंद्र खरगोन


नेहरू युवा केन्द्र की जिला समन्वयक पूनम कुमारी ने बताया कि गर्भवती महिलाएं, धात्री महिलाएं, बच्चे एवं किशोरियों को पोषक आहार के रूप में क्या-क्या लेना चाहिए इसके बारे में अभियान के तहत विस्तृत जानकारी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अपनी भूमिका से अवगत कराया गया है। आंगनबाड़ी सेविका गर्भवती महिलाओं का गोद भराई रस्म कोरोना महामारी को देखते हुए उनके घर जाकर करेंगी। साथ ही बच्चों का वजन जांच कर, कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर कुपोषण उपचार केन्द्र में भेजेंगी। सभी को पौष्टिक आहार लेने की सलाह भी दी जायेगी। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुन्दा उगले,सहायिका ज्योति राठौड़ उपस्थित रहे


राष्ट्रीय स्वयंसेवक ,आकाश राठौड़ शुभम पाटील युवा मंडल सदस्य उपस्थित थे।


Comments