पूर्व मंत्री ने बारिश से खराब हुई फसलों का किया अवलोकन
खरगोन 23 सितंबर 2020। पूर्व मंत्री एवं महेश्वर विधायक डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने बुधवार को बारिश से प्रभावित हुई फसलों का अवलोकन किया। उन्होंने महेश्वर के विभिन्न गांवों में जाकर किसानों से मुलाकात कर बारिश से खराब हुई फसलों की जानकारी भी ली। इस अवसर पर कृषि एवं उद्यानिकी विभाग का अमला उपस्थित रहा। डॉ. साधौ आज गुरुवार को भी क्षेत्र में फसलों का अवलोकन करेंगी। डॉ. साधौ प्रातः 10.30 बजे ग्राम धरगांव, प्रातः 11 बजे ग्राम नांद्रा, प्रातः 11.30 बजे ग्राम कतरगांव, दोपहर 12 बजे ग्राम कोगावां, दोपहर 12.30 ग्राम पिपल्या, दोपहर 1 बजे ग्राम कोडल्याखेड़ी, दोपहर 2 बजे करही, दोपहर 2.30 बजे ग्राम वणी, दोपहर 3 बजे ग्राम बबलाई, दोपहर 3.30 बजे पाडल्या में बारिश से प्रभावित हुई फसलों का अवलोकन करेंगी। इसके पश्चात शाम 4 बजे महेश्वर के जनपद पंचायत भवन में समीक्षा बैठक करेंगी।
Comments
Post a Comment