मानवता को पोषित करने के लिए मेहनत करता है किसान-संस्कृति मंत्री सुश्री ठाकुर
फसल बीमा योजना के सिंगल क्लिक ट्रांसफर कार्यक्रम हुआ संपन्न
खरगोन 18 सितंबर 2020। जन कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को स्थानीय कृषि उपज मंडी के कृषक भवन में जिला स्तरीय फसल बीमा के सिंगल क्लिक से भुगतान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश की अध्यात्म और संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान मानवता के पोषण के लिए मेहनत करता है। ये किसान की ही मेहनत है, जिसके बल पर हम सब अपने घरों में कई तरह के खाद्य पदार्थ संरक्षित कर रहे है। अनाज उत्पादन कर राष्ट्र के नाम अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से खरगोन जिले के किसानों को उनकी फसल के बीमा राशि का पहली बार भुगतान हो रहा है। खरीफ वर्ष 2019 में अतिवृष्टि से प्रभावित हुई फसल का बीमा शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ये राशि किसानों के लिए ऑक्सीजन की भांति काम करेगी।
मंजीतसिंह और राजेंद्र किसानों ने कहा बीमा क्लेम हमारे लिए उपहार है
कार्यक्रम के दौरान जिन किसानों को खरीफ-2019 की फसल की बीमा क्लेम की राशि का भुगतान किया गया। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना हमारे लिए उपहार से ज्यादा उम्मीद की किरण साबित होगी। सरकार किसानों को प्राकृतिक आपदा से खराब फसलों की भरपाई कर दे, तो किसान खुशहाल रहेगा। किसान अपनी मेहनत से जमीन पर अनाज निकालता है। उसकी मेहनत का सही दाम ही उसकी पहचान बन जाती है। मंच से उटावद के किसान मंजीतसिंह ने कहा कि उन्होंने 17 हेक्टेयर में फसल का बीमा कराया था। कुल 16 हजार 560 रुपए बीमा राशि का भुगतान किया था। आज मुझे 1 लाख 58 हजार का क्लेम मिल रहा है। इसी तरह भीलगांव के किसान राजेंद्र पाटीदार ने 39 हजार रुपए की बीमा राशि भरकर 14 हेक्टेयर में केला, अदरक और मिर्च की फसल का बीमा कराया था। आज मुझे 3 लाख 35 हजार 740 रुपए का क्लेम प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री सुश्री ठाकुर, पूर्व कृषि राज्य मंत्री श्री बालकृष्ण पाटीदार, पूर्व विधायक श्री बाबूलाल महाजन, कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने बीमा क्लेम की राशि के प्रमाण पत्र वितरित किए।
143327 किसानों किसानो के 118.22 करोड़ का क्लेम खातों में
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के कुल 22 लाख किसानों के खातों में 4688 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक के माध्यम से खातों में पहुचाएं। इसमें खरगोन जिले के 143327 किसानों के खाते में 118.22 करोड़ रुपए भी ट्रांसफर हुए है। जिले के जिन किसानों के क्लेम खातों में ट्रांसफर हुए उनमे से कुछ किसानों को सांकेतिक रूप में कृषक भवन के कार्यक्रम में प्रमाण पत्र प्रदान किए। इनमें भीलगांव के राजेंद्र कालूराम के खातें में 335740 रुपए, उटावद के मंजीतसिंह देवीसिंह के खाते में 158037 रुपए, इच्छापुर के अक्षय सुखलाल के खाते में 36519 रूपए, दुलीचंद रणछोड़ के खाते में 10494 रूपए, अशोक बिहारी के खाते में 10494 रूपए, राधेश्याम राजाराम के खाते में 8395 रूपए, सदाशिव काशीराम के खाते में 8395 रूपए, लिक्खी की श्रीमती जुबेदा मुनिर खान के खाते में 8624 रूपए तथा कल्लन मज़ीद के खाते में 5174 रूपए की राशि ट्रांसफर की गई।
कसरावद जनपद पंचायत के प्रशिक्षण हाल में भी देखा कार्यक्रम को
जनपद पंचायत कसरावद के सामुदायिक प्रशिक्षण हाल में कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ-2019 के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से देखा गया। यहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कसरावद के पूर्व विधायक श्री आत्माराम पटेल, पूर्व मंडी अध्यक्ष मांगीलाल गाडगे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अनुविभागीय कृषि अधिकारी मानसिंह ठाकुर, सहकारिता विस्तार अधिकारी हुकुमचंद यादव विकासखंड तकनीकी प्रबंधक आत्मा देवेंद्रसिंह चौहान एवं समस्त ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कसरावद सहकारी समितियों के प्रबंधक जनपद के कर्मचारी उपस्थित थे उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment