किसी भी प्रकार से गरबे का आयोजन नहीं हो सकेगा, नया आदेश हुआ जारी


खरगोन 20 सितंबर 2020। नवरात्रि में दुर्गा उत्सव के समय किसी भी पंडाल, सार्वजनिक जगहों और अन्य जगहों सभी स्थान पर गरबे का आयोजन प्रतिबंधित रहेगा। मप्र गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा ने आदेश जारी के स्पष्ट निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी रूप में गरबे का आयोजन नहीं किया जा सकेगा। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए और आम जनता को संक्रमण से बचाव के लिए यह निर्देश जारी किए है। पूर्व में जारी किए गए आदेश में त्रुटि से गरबा अंकित हो गया था। जिस पर आज शासन स्तर पर अलग से आदेश जारी कर स्पष्ट कर दिया गया है कि नवरात्रि में किसी भी प्रकार से गरबा का आयोजन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।


पिछले 24 घंटे में 40 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए


खरगोन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय द्वारा रविवार को हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया। जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 35 मरीजों की पुष्टि की गई है। वहीं 40 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए है। इस तरह जिले में कुल कोरोना से संक्रमित 2839 मरीज है। इनमें 2254 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए, 35 की मृत्यू तथा 550 मरीज स्थिर है। पिछले 24 घंटे में 334 सैंपलों की नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है तथा 634 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। जिले में कुल 306 कंटेनमेंट एरिया घोषित है।


जिले की 10 तहसीलों में हुई 26.1 औसत वर्षा


खरगोन। पिछले 24 घंटे में जिले की 10 तहसीलों में 26.1 औसत वर्षा दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा वर्षा खरगोन तहसील में हुई है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में खरगोन तहसील में 59.6 मिमी वर्षा हुई है। जबकि गोगावां में 47 मिमी, भीकनगांव में 29, भगवानपुरा में 26, बड़वाह में 24, झिरन्या में 19, सनावद व सेगांव में 17-17, कसरावद में 12 तथा महेश्वर में 10 मिमी वर्षा हुई है। जिले में 1 जून से 20 सितंबर तक की स्थिति में 816.4 औसत वर्षा हो चुकी है। वहीं गत वर्ष इस स्थिति में जिले में 886.9 औसत वर्षा हुई थी।


Comments