किसानों और बाढ़ प्रभावितों से की चर्चा
कलेक्टर ने किया कसरावद तहसील का भ्रमण
खरगोन 05 सितंबर 2020। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने शनिवार को कसरावद तहसील का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वायरस और बारिश से प्रभावित किसानों की मिर्च, सोयाबीन और कपास की फसलों का अवलोकन किया। इसके अलावा उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांव नावड़ातौड़ी का भी निरीक्षण किया। भ्रमण के समय सबसे पहले निमगुल के उन्नतशील किसान सत्यम शुक्ला के खेत पर बने शेड नेट हाउस पहुंची और वहां लगी फसल के बारे में विस्तार से जानकारी ली। वहां मौजूद किसान सत्यम ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान सब्जी उत्पादन में किसानों को हुए नुकसान की भरपाई नही की जा सकती है। वर्तमान हालातों को देखते हुए ऐसी फसल का निर्णय लिया, जो की लंबे समय की हो और मुनाफा भी अच्छा दे। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री एमएल कनेल, कसरावद एसडीएम संघप्रिय, कृषि उप संचालक एमएल चौहान, उद्यानिकी उप संचालक केके गिरवाल, जनपद सीईओ मोहन वास्कले एवं नायब तहसीलदार राहुल सोलंकी उपस्थित रहे।
निमाड़ के उन्नत किसान ने बताया लाभ का धंधा कैसे बनती है खेती
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कसरावद रोड स्थित लोहारी के किसान शंकर पाटीदार के खेत में लगी मिर्च की फसल का अवलोकन किया। वही उन्होंने किसान द्वारा की जारी खेती के बारे में जानकारी ली। शंकर पाटीदार ने मिर्च में वायरस और जल व उर्वरक संयंत्र द्वारा फसलों पानी पूर्ति की तकनीक के बारे में बताया। साथ ही कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा ने पूछा कि पिछले वर्ष मिर्च की फसल से कितना मुनाफा हुआ तथा इस वर्ष की क्या स्थिति रहेगी। किसान ने बताया कि गत वर्ष 1 करोड़ 18 लाख रुपए का मुनाफा सिर्फ मिर्च की फसल से हुआ है। वहीं इस वर्ष मिर्च की फसल से मुनाफे की उम्मीद नही की जा रही है। किसान शंकर ने खेत पर बने जल संयंत्र का भी अवलोकन कराया और संचालन की तकनीक से भी कलेक्टर को रूबरू कराया।
जाना इंडिकेटर प्लांट का महत्व
निरीक्षण के दौरान शंकर पाटीदार के खेत मे लगें गेंदा फूलो को देखते हुए कलेक्टर ने पूछा कि बीच बीच मे ये फूल क्यो लगाए है। किसान ने बताया कि किसी मुख्य फसल पर कोई वायरस अटैक होता है, तो ये इंडिकेटर प्लांट समय पूर्व बता देते है। उसी के अनुरूप मुख्य फसल पर कीटनाशकों का छिड़काव किया जाता है। किसान की इस सूझबूझ से कलेक्टर काफी प्रभावित हुई और कहां प्रगतिशील किसान हर चीज सोच समझकर करता है। इसके पश्चात कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा ने नावड़ातौड़ी में नर्मदा जल स्तर से प्रभावित लोगों को हुई क्षति का आवलोकन किया। उन्होंने निवासी कैलाश तथा ग्रामीणों से भी चर्चा करते हुए अन्य परेशानियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नागरिकों से कहा कि कोरोना अभी खत्म नही हुआ है, मास्क का उपयोग करें और दो गज की दूरी का पालन करें। नावड़ातौड़ी में पर्यटकों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि यहां गोताखोर की आवश्यकता लगती है। इस दौरान नायब तहसीलदार राहुल सोलंकी और मुवेल को निर्देश दिए कि लोगों को हुई वास्तविक क्षति का सर्वे करें। यहां के कई लोग मछली पालन करते है, उनकी नाव और जाल को नुकसान हुआ है। उन्हें पुनः जीवन का आसरा देना है।
मंडलेश्वर में देखा कंटेनमेंट एरिया
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा ने मंडलेश्वर में बनाए गए कंटेनमेंट एरिया का भी अवलोकन किया। इस दौरान तहसीलदार देवदत्त शर्मा ने एरिया में संक्रमित नागरिकों के बारे में अवगत कराया। साथ ही उन्होंने कंटेनमेंट एरिया के निवासियों को आवश्यक व्यवस्था व जरूरत के लिए सामग्री पहुंचाने के बारे में भी अवगता कराया।
कलेक्टर ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण
खरगोन। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने नवनिर्मित कलेक्टर परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां रखी हुर्ठ ईवीएम मशीनों का भौतिक सत्यापन भी किया। वेयर हाउस में 397 बेलेट यूनिट, 341 कंट्रोल यूनिट तथा 354 वीवीपेट रखी हुई है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एमएल कनेल एवं वेयर हाउस प्रभारी मयंक तिवारी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment