15 में से 8 वार्ड महिलाओं के लिए हुए आरक्षित

नवगठित नगर परिषद का पहला वार्ड आरक्षण किया गया


खरगोन 11 सितंबर 2020। स्वामी विवेकानंद सभागृह में शुक्रवार को कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी की अध्यक्षता में नवगठित परिषद बिस्टान, खरगोन और कसरावद परिषद के वार्डों के आरक्षण प्रक्रिया संपन्न हुई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एमएल कनेल सहित अन्य दलों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। आरक्षण के दौरान नवगठित नगर परिषद बिस्टान में कुल 15 वार्ड है, जिसकी जनसंख्या 20049 है। इनमें अजा वर्ग की जनसंख्या 1609 होकर कुल जनसंख्या का 8.2 प्रतिशत है। कुल वार्ड के गुना में जनसंख्या का प्रतिशत करने पर 1.20 होने से 1 वार्ड अजा के लिए सर्वाधिक अजा की जनसंख्या का वार्ड क्र.14 आरक्षित किया गया। नियमानुसार चूंकि 1 वार्ड होने से महिलाओं के लिए आरक्षित नहीं होगा। अजजा वर्ग की जनसंख्या 6911 होकर कुल जनसंख्या का 34.47 प्रतिशत होने से 5.17 होकर 5 वार्ड अजजा के लिए आरक्षित हुए है। इनमें वार्ड क्र. 2, 3, 4, 10 व 11 शामिल है। वार्ड क्र. 4, 10 व 11 महिलाओं के लिए आरक्षित हुआ है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कुल वार्ड अर्थात 15 का 25 प्रतिशत 375 प्रतिशत होने से 4 वार्ड, वार्ड क्र. 5, 6, 7 व 12 आरक्षित हुए है। इनमें से वार्ड क्र. 6 व 12 लाट्री द्वारा महिलाओं के लिए आरक्षित हुए है। जबकि अनारक्षित वार्ड अजा, अजजा, पिछड़ा वर्ग के आरक्षित वार्डों को छोड़कर शेष बचे 5 वार्ड, वार्ड क्र. 1, 8, 9, 13 व 15 स्वतः अनारक्षित हो गए। इनमें से वार्ड क्र. 1, 13 व 15 महिलाओं के लिए आरक्षित हुए है। 


बिस्टान नगर परिषद की स्थितिएक नजर में


जिला शहरी परियोजना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरक्षण के बाद बिस्टान नगर परिषद की स्थिति स्पष्ट की गई है। इनमें वार्ड क्र.1 चंद्रशेखर वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड क्र.2 बिरसा मुंडा अजजा, वार्ड क्र.3 भीमानायक वार्ड अजजा, वार्ड क्र.4 टंट्या मामा अजजा महिला, वार्ड क्र.5 सरदार पटेल वार्ड पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्र.6 शिवाजी वार्ड पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्र.7 महात्मा गांधी वार्ड पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्र.8 स्वामी विवेकानंद वार्ड अनारक्षित, वार्ड क्र.9 महावीर वार्ड अनारक्षित, वार्ड क्र.10 रानी लक्ष्मीबाई वार्ड अजजा महिला, वार्ड क्र.11 भगतसिंह वार्ड अजजा महिला, वार्ड क्र.12 लोकमान्य तिलक वार्ड पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्र.13 वीर सावरकर वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड क्र.14 महाराणा प्रताप वार्ड अजा तथा वार्ड क्र.15 रामदेव वार्ड अनारक्षित महिला के लिए है।   


खरगोन व कसरावद नगर पालिका के 3-3 वार्डों का भी हुआ आरक्षण


खरगोन नगर पालिका में अनुसूचित जाति वर्ग के 3 वार्ड, वार्ड क्र. 2, 21 व 33 को 29 जनवरी 2020 को आरक्षित किए गए थे, जिसमें से चक्रानुक्रम में वार्ड क्र.21 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हुआ है। शासन के निर्देशानुसार 3 वार्डों का 50 प्रतिशत 1.50 होने से 2 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होना था, लेकिन 1 वार्ड ही आरक्षित करने के कारण पुनः शुक्रवार को शेष वार्ड 2 व 33 में से लाट्री द्वारा वार्ड क्र.2 महिला (अजा) के लिए आरक्षित हुआ है। वहीं नगर परिषद कसरावद में अजा वर्ग के 3 वार्ड, वार्ड क्र. 1, 2 व 15 भी गत 29 जनवरी 2020 को आरक्षित किए गए थे, जिसमें से चक्रानुक्रम में वार्ड क्र.1 अजा महिला के लिए आरक्षित हुआ था। शासन के निर्देशानुसार 3 वार्डों का 50 प्रतिशत 1.50 होने से 2 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होना था, लेकिन 1 वार्ड ही आरक्षित करने के कारण पुनः शुक्रवार को शेष वार्ड 2 व 15 में से लाट्री द्वारा वार्ड क्र.2 अजा महिला के लिए आरक्षित हुआ।


Comments