स्व. गांधी ने संचार क्रांति का पौधा लगाया था, जो आज विशाल वटवृक्ष बन गया: श्रीमति सोलंकी
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया याद
खरगोन। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी को उनकी जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने सद्भावना दिवस के रुप में मनाई। सनावद रोड़ स्थित कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजिल सभा में जिलाध्यक्ष व भीकनगांव विधायक श्रीमति झूमा सोलंकी ने स्व. गांधी के चित्र पर माल्यार्पण उन्हें भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सूचना औद्योगिक क्रांति को व्यापक स्तर पर गांव. गांव, फालिये, फालिये पहुंचाने का श्रेय स्व. राजीव गांधी को ही जाता है। उन्होंने देश में दूर संचार क्रांति का पौधा लगाया था, जो आज विशाल वटवृक्ष बन गया है। राजीव जी का राजनीतिक जीवन छोटा था लेकिन उस अवधि में वे देश की प्रगति को एक नई दिशा देने में सफल रहे। उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल और शुरुआत की जिनमें संचार क्रांति और कंप्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज आदि शामिल है। ऐसे महान विचारों वाले नेता को मेरी श्रद्धांजलि। कार्यक्रम के दौरान विधायक रवि जोशी, शिव तिवारी, सचिन जोशी, गणपति परसाई, रविन्द्र निखोरिया, पूर्णा ठाकुर, ललित जैन, बी के शर्मा आदि ने भी कोरोना वायरस से बचाव के लिए शारीरिक दूरियों का पालन स्व. गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Comments
Post a Comment