संस्कृति मंत्री ने गुप्तेश्वर मंदिर का दौरा किया

राजनैतिक द्वेष के चलते मंदिर से जुड़े कुछ सदस्यों ने अन्य सदस्यों को नही दी जानकारी



मण्डलेश्वर(अमन वर्मा)। रविवार को नगर के माधवाश्रम न्यास गौशाला निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आई प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने मंडन मिश्र एवं आदिगुरु शंकराचार्य की शास्त्रार्थ स्थली गुप्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर का दौरा किया। इस अवसर पर खरगोन बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद गजेंद्र पटेल एवं राज्यसभा सांसद डॉ सुमेर सिंह सोलंकी भी उपस्थित थे। गुप्तेश्वर मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कुछ सदस्यों ने राजनैतिक द्वेष के चलते पवित्र शास्त्रार्थ स्थली से जुड़े अन्य सदस्यों को सूचना ही नही उपलब्ध करवाई जिसके चलते मंदिर क्षेत्र से जुड़ी वास्तविक जानकारी संस्कृति मंत्री तक पहुच ही नही पाई। 


 


पूर्व संस्कृति मंत्री डॉ साधौ द्वारा शास्त्रार्थ स्थली पर ऑडिटोरियम बनना है प्रस्तावित-


क्षेत्रीय विधायिका एवं पूर्व संस्कृति मंत्री डॉ विजयालक्ष्मी साधौ द्वारा 16 करोड़ 50 लाख की लागत से मंदिर परिसर से जुड़ी 5 एकड़ शासकीय भूमि पर ऑडियोरिम बनना प्रस्तावित है जिसके लिए शासकीय भूमि का चयन एवं अधिग्रहण की शासकीय प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। अब मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कुछ सदस्यों ने संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर से मांग की है कि उक्त ऑडिटोरियम मंदिर परिसर में बनाया जाए। जबकि मंदिर प्रशासन के पास आवश्यक 5 एकड़ भूमि की उपलब्धता नही है। 


 


राजनैतिक द्वेष के चलते नही दी किसी को मंत्री के आगमन की जानकारी-


संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर का मंत्री बनने के बाद यह नगर का पहला दौरा था। मंदिर प्रशासन से जुड़े नगर के जिम्मेदारों द्वारा राजनैतिक द्वेष के चलते अपने समर्थकों की उपस्थिति में मंत्री का दौरा सम्पन्न करवाया। मंदिर के इतिहास एवं मंदिर से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देने में सक्षम अन्य सदस्यों को बताया ही नही गया कि मंत्री उषा ठाकुर का मंदिर परिसर में आगमन हो रहा है। अब मंदिर के विषय में मंत्री ठाकुर तक क्या जानकारी पहुची है ये नगर में चर्चा का विषय है। 


 


मंदिर प्रशासन से जुड़े सदस्य परमानंद केवट ने बताया कि हमने संस्कृति मंत्री से मंडन मिश्र एवं आदिगुरु शंकराचार्य के बीच हुई शास्त्रार्थ से संबंधित बनने वाले प्रस्तावित ऑडिटोरियम को अन्य स्थान पर बनाने के बजाय मंदिर परिसर में बनाने के संबंध में मांग मंत्री उषा ठाकुर के समक्ष रखी है। 


 


मंदिर परिसर में ट्रस्ट से जुड़े जिम्मेदारों की उक्त मांग पर संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने मंदिर प्रशासन को आश्वस्त किया कि विभागीय अधिकारियों से चर्चा करने के बाद उक्त विषय मे आगे कार्यवाही की जाएगी।


Comments