प्रशासन की ताना शाही से केवट समाज आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा
महेश्वर(अमन वर्मा)। महेश्वर में 4महीने से अधिक समय से नाव चलने पर प्रशाशन ने प्रतिबंध लगा रखा है अब तो नगर में टूरिस्ट भी बहोत घूमने आरहे है नगर भी पूर्ण रूप से खुला है पर कलेक्टर साहब सिर्फ केवट समाज के लोगो की ही सुनवाई नही कर रहे है
आज हमारी समाज के लोग आर्थिक रूप से बहोत कमजोर है और यह बात शासन प्रशासन सब जानते है समाज के लोगो के पास कोई दुसरा व्यवसाय नही है उसके बाद भी समाज को प्रशासन आर्थिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है
आज इसी विषय मे केवट समाज के कुछ लोग
केबिनेट मंत्री दीदी उषा जी ठाकुर से मिले और अपनी परेशानियां बताई दीदी ने जल्द ही समस्या का समाधान निकालने का आश्वाशन दिया और जल्द ही नावे चालू करवाने की बात करी। इस दौरान केवट समाज के महेश्वर केवट समाज अध्यक्ष सदाशिव जी केवट, प्रदेश अध्यक्ष हरि राम केवट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम केवट, जिला अध्यक्ष लोकेश जी केवट, मनोज केवट आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
Comments
Post a Comment