प्रकृति वंदन कार्यक्रम से जुड़ें हर वर्ग के लोग: सांसद पटेल 


खरगोन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 30 अगस्त को देशभर में प्रकृति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का एकमात्र उद्देश्य प्रकृति की वंदना करके उसकी सुरक्षा एवं संरक्षा का संकल्प लेना है। जिले में भी यह कार्यक्रम आयोजित होगा। इसको लेकर सांसद गजेंद्र पटेल सहित ने भी जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को इस कार्यक्रम के महत्व के बारे में बताया है। शनिवार को भी उन्होंने कार्यकर्ताओं सहित आमजन से प्रकृति के प्रति कृतज्ञ होने की अपील करते हुए कहा कि प्रकृति के प्रति गैर जवाबदेह होने की वजह हम कई तरह के संक्रमण के खतरों से घिरते जा रहे हैं। सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम् पूज्य सरसंघचालक श्रधेय डॉ. मोहनराव भागवतजी का सानिध्य एवं मार्गदर्शन इस कार्यक्रम में प्राप्त होगा। जिसमें हम प्रत्यक्ष शामिल नहीं हो सकते है, इसलिए घरों पर ही रहकर पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प लेने एवं प्रकृति वंदन के इस अभिनव कार्यक्रम में पंजीयन हेतु दी गई लिंक पर क्लीक करें। इसके अलावा अपने निवास में वृक्ष अथवा गमले में लगे पौधे की सपरिवार एक साथ बैठकर पूजन वंदन करें।


भाजपा के 11 मंडलों की कार्यकारिणी घोषित


खरगोन। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर ने जिले के 11 मंडल अध्यक्षों द्वारा मंडल कार्यकारिणी की प्रस्तावित सूची को सहमति प्रदान की है।


भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया खरगोन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पाटीदार, करही मंडल अध्यक्ष मुकेश मालवीय, बलवाड़ा मंडल अध्यक्ष विष्णु यादव, बड़वाह नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपालसिंह तोमर, बड़वाह ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण काग, सनावद नगर मंडल अध्यक्ष श्याम पुरोहित, भीकनगांव मंडल अध्यक्ष सत्येंद्रसिंह चौहान, झिरन्या मंडल अध्यक्ष ममराज पवार चिरिया मंडल अध्यक्ष बिहारी मोरे, भगवानपुरा मंडल अध्यक्ष जयनारायण गुप्ता एवं सेगांव मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल ने जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर के समक्ष अपने मंडलों की प्रस्तावित कार्यकारिणी की सूची प्रस्तुत की। जिलाध्यक्ष श्री राठौर ने शनिवार को मंडल अध्यक्षों से प्राप्त प्रस्तावित कार्यकारिणी को सहमति प्रदान करते हुए मंडल कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की है। श्री राठौर ने बताया शीघ्र ही कसरावद पश्चिम व अंदड मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।


Comments