नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने किया पौधारोपण, ग्रामीणों को वृक्षों की सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
महेश्वर(शिवम् कर्मा)। भारत सरकार द्वारा संचालित संस्था नेहरू युवा केन्द्र संगठन जिला खरगोन की युवा समन्वयक पूनम कुमारी के निर्देशन में ब्लॉक महेश्वर में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नवीन कुशवाह के नेतृत्व में महेश्वर ब्लॉक के गाँव मोहना में पौधरोपण किया जा रहा है इसके अंतर्गत ग्राम मोहना में देवी अहिल्या महिला मण्डल अध्यक्ष विधि कोठारी ने महिला मण्डल के सदस्यों के साथ मास्क पहन कर एवं सामाजिक दुरी के साथ आरती पटेल, अँचला सोलंकी, महिमा सोलंकी ने वृक्षारोपण किया।इस दौरान सदस्यों ने ग्रामीणों को प्रकृति की रक्षा के लिए वृक्षों की सुरक्षा करने के प्रति जागरूक किया।
फोटो - ग्राम मोहना में पौधारोपण करते नेहरू युवा केंद्र की स्वयंसेविका
Comments
Post a Comment