नवागत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुमित बर्वे ने पौधारोपण के साथ किया पदभार ग्रहण
महेश्वर। उप स्वास्थ केंद्र बबलाई में पदस्थ हुए नवागत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुमित बर्वे ने पदभार ग्रहण किया। डॉ बर्वे ने उप स्वास्थ केंद्र बबलाई में पौधारोपण कर अपने कार्य की शुरुआत की। डॉ बर्वे ने बताया कि यह उनकी पहली पोस्टिंग है। उप स्वास्थ केंद्र पर क्षेत्र के मरीजों का हरसंभव उपचार करना पहली प्राथमिकता होगी। व्यापारी संघ के वरिष्ठ नगिन चन्द्र जैन ने बताया कि अबतक ग्राम में प्राथमिक चिकत्सक के नहीं होने से ग्रामीणों को चोली या महेश्वर जाना होता था, अब डॉ बर्वे के आने से स्वास्थ सुविधाओ में सुधार होगा। किसान नेता अजय पाटीदार ने बताया कि ग्राम में चिकित्सक के पदस्थ होने के बाद अब उप स्वास्थ केंद्र के स्थान पर अच्छी सुविधाओ वाले अस्पताल का निर्माण भी जल्द से जल्द होना चाहिये जिससे ग्रामीणों को बेहतर चिकत्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अनिल व्यास समाज सेवी अंकित जैन पत्रकार रामेश्वर कर्मा व ग्रामीण मौजूद थे।
फोटो - उप स्वास्थ केंद्र बबलाई में पदभार ग्रहण करने के पूर्व पौधारोपण करते समुदायिक स्वास्थ अधिकारी डॉ सुमित बर्वे व अन्य
Comments
Post a Comment