खरगोन जिले में 106 वर्षीय महिला का निधन
खरगोन (सुनील नामदेव)। जिले विधानसभा बडवाह-- दुुनिया में जहां कोरोना वायरस से रोज हजारों लोगों की जान जा रही है वहीं बड़ी संख्या में लोग ठीक भी हो रहे हैं।वही एक निमाड़ क्षेत्र की ऐसी वयोवृद्ध महिला ने वैश्विक महामारी 'कोविड-19 जैसी बीमारी को भी अपने करीब नही आने दिया।किन्तु विगत दिनों जनपद पंचायत विकासखण्ड बडवाह की ग्राम पंचायत नादिया की सबसे अधिक उम्र 106 वर्षीय वयोवृद्ध महिला झलुबाई पति मांगीलाल परिहार की आकस्मिक देवलोकगमन हो गया है।
सन 1914 से सन 2020 तक का सफर का करवा थमा
ग्राम पंचायत नादिया सरपंच घनश्याम परिहार ने बताया कि मेरी दादी झलुबाई पति मांगीलाल परिहार हमारे गाँव की एक लौती महिला है जिन्होंने 5 पीढियां व 106 वर्ष तक अपना जीवन व्यतित किया है।परिहार ने बतायाकि झलुबाई मूलतः राजस्थान जिला पाली की रहवासी है।उनके पिता राजस्थान से पलायन होकर सन 1914 में मध्य प्रदेश के निमाड़ क्षेत्र के निर्मल ग्राम नादिया में आकर बस गए थे।उनका एक पुत्र अमराजी व चार पुत्री जिनमे बड़ी मीरा दूसरी जमना तीसरी गंगाबाई व चौथी झलुबाई का जन्म सन 1914 ग्राम नादिया में ही हुआ था।गाव के ही स्वर्गीय मांगीलाल परिहार से उनका विवाह सन 1931 में हुआ था।झुलाबाई के 3 लड़के व 3 लड़की का जन्म हुआ था।जिसमे 2 लड़के व 1लड़की का उस समय की भयंकर महामारी के चलते उनकी मृत्यु हो गई थी।वही वर्तमान में 2 लड़की व 1लड़का आज भी उनके साथ है।
पाँच पीढियां देखने के बाद अंतिम सांस ली
डॉ परिहार ने बताया कि झलुबाई ने परिहार परिवार की पाँच पीढियां देखने के बाद अपनी अंतिम सांस ली।उन्होंने जीवन मे बहुत कष्ट उठाये है।बचपन उनका पूरा खेती बाड़ी मजदूरी करने में बीत गया।नाही किसी भी बच्चो को उच्च शिक्षा ग्रहण करा सकी।क्योकि उस समय कि स्थिति ही बहुत अलग हुआ करती थी।खुद अनपढ़ होने के बावजूद भी परिवार को एक सुई धागे की तरह एक माला में पिरोह कर एक साथ रहने का साहस दिलाती थी।सन2013 में शुगर जैसी बीमारी ने जकड़ लिया था।फिर भी उन्होंने अपने साहस के दमपर बीमारी का सामना किया और 3 वर्ष के बाद सुगर जैसी बीमारी अपने आप चली गई।उसके बाद 4 वर्षो तक पेरालेसेस जैसी ग्रसित बीमारी ने जकड़ लिया जिसके कारण उन्होंने कभी अपने आप को भी कमजोर महसूस नही होने दिया।अंत सन 2020 में उनकी जीवन लीला समाप्त हो गई।
चौथी पीढ़ी का पोता ग्राम का प्रधान सेवक के रूप मे सेवा कर रहा है
झुलाबाई ने पाँच पीढ़ी देखने के साथ ही ग्राम नादिया की भलाई के लिए हमेशा सामाजिक धार्मिक व दिन दुःखियों की सेवाओं अपना जीवन निछावर किया है।वही चौथी पीढ़ी सुपुत्र स्व डोगरसिंह परिहार के 6 लड़के लड़की है।पाँचवी पीढ़ी के लड़के के सुपुत्र घनश्याम परिहार जोकि आज ग्राम पंचायत नादिया के प्रधान सेवक (सरपंच)के रूप में ग्रामवासियों को अपनी सेवाएं दे रहे है।घनश्याम परिहार सरपंच होने के साथ साथ एक अच्छे कृषक के रूप में भी जाने जाते है।उनके द्वारा कृषि व सब्जी लगाकर बाजार मंडियों तक लगाना उनका कार्य है ।
सामाजिक कार्यों में सहभागिता करती रही
घनश्याम परिहार ने बताया कि हमारा गाव मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की बडवाह विधानसभा की जनपद पंचायत विकासखण्ड की ग्राम पंचायत नादिया जोकि निर्मल ग्राम के नाम से उसकी पहचान है।उसी ग्राम की स्वर्गीय झलुबाई पति मागीलाल परिहार 106 वर्ष की होने के बावजूद भी उम्र के इस पड़ाव पर होने के बाद भी वे अभी तक सामाजिक कार्यों में सहभागिता करती आ रही थी।साथ ही निर्धन बेटियों का विवाह हो या गरीबों की मदद सबके लिए उनकी लड़ाई अनवरत जारी रहती थी।
Comments
Post a Comment