जिला समन्वयक पुनम कुमारी के नेतृत्व में चलाया अभियान


महेश्वर(नवीन कुशवाह)। भारत सरकार द्वारा संचालित संस्था नेहरू युवा केन्द्र संगठन जिला खरगोन की युवा समन्वयक पूनम कुमारी के निर्देशन में ब्लॉक महेश्वर मे ग्रामीण क्षेत्रो मे लगातार पौधारोपण एवं कोरोना जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है इसके अंतर्गत ग्राम ठनगॉव में मॉ नर्मदा महिला मण्डल अध्यक्ष प्राची कुशवाह ने महिला मण्डल के सदस्यों के साथ मास्क पहन कर एवं सामाजिक दुरी के साथ वृक्षारोपण किया।इस दौरान सदस्यों ने ग्रामीणों को प्रकृति की रक्षा के लिए वृक्षों की सुरक्षा करने के प्रति जागरूक किया इस दौरान मिताली कर्मा, मयुरी कुशवाह, शिवानी कर्मा, दीपिका कुशवाह, पुनम कर्मा, अंबिका कुशवाह उपस्थित थे


Comments