नगर पालिका खरगोन में आज चार्ज लेगी सीएमओ प्रियंका पटेल


खरगोन : खरगोन नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर प्रियंका पटेल आज शुक्रवार को चार्ज लेगी। 


बैतूल नगर पालिका की सीएमओ प्रियंका सिंह पटेल गुरुवार को दोपहर 2 बजे रिलीव हो गई है । उनके द्वारा नगर पालिका के एई नीरज धुर्वे को नपा का चार्ज सौंपने के बाद खरगोन के लिए रवाना हो गई। सीएमओ श्रीमती प्रियंका पटेल शुक्रवार को खरगोन नगर पालिका का चार्ज लेंगी। गौरतलब है कि विगत दिनों जारी हुए तबादला आदेश में बैतूल में किसी भी अधिकारी की पोस्टिंग नहीं की गई है। अभी प्रशासक के रूप में बैतूल कलेक्टर राकेश सिंह द्वारा नगर पालिका के अहम निर्णय लिए जाएंगे।


आज गुरुवार दोपहर सीएमओ प्रियंका पटेल के विदाई समारोह में नगर पालिका के कर्मचारी व अधिकारीयो, समाजसेवी एवम पत्रकारो ने सम्मिलित होकर सभी ने अपनी ओर से प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें विदाई दी।


Comments