हरियाली अमावस्या पर किया वृक्षारोपण


अभाविप ने लगाए पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प।


खरगोन। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की खरगोन इकाई द्वारा आज शासकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान में हरियाली अमावस्या के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण किया।


इसमें आज फलों के पौधे साथ ही त्रिवेणी का पौधा भी लगाया


इस दौरान अभाविप के जिला SFS प्रमुख आकाश राठौड़ ने बताया वृक्ष हमारे पर्यावरण की बहुत मूल्यवान संपदा है। यह ना सिर्फ सभी जीवों के लिए ऑक्सीजन देते हैं बल्कि मनुष्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की पूर्ति भी करते हैं इसलिए हमारे जीवन में वृक्ष आवश्यक रूप से लगाना चाहिए।


अभिषेक राठौड़ जिला सोशल मीडिया प्रभारी ने कहाँ की इंसान के सुख, शाति और समृद्धि का भंडार प्रकृति है। मनुष्य प्रकृति की गोद में ही पलता-बढ़ता है और इसी के साथ जीवन का समापन भी करता है। प्रकृति के साथ मनुष्य का नैसर्गिक प्यार उसकी भावना में बसा है। जब वह भागदौड़ की जिन्दगी में व्यस्त होता है तो तनिक सुकून और मन की शांति के लिए प्रकृति की गोद में जा बैठता है। आज हम प्रकृति से दूर विकास की अंधी दौड़ में मानवता के विकास और विनाश के बीच करोना से जूझ रहे हैं साथ ही नगर तकनीकी प्रमुख शुभम पाटिल, सागर राठौड़, ऋषभ गुप्ता, रोहित कर्मा, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments