लॉकडाउन के चलते डिजिटली कराई जा रही है विद्यार्थियों को पढ़ाई


खरगोन 07 मई 2020/ वर्तमान में कोरोना के चलते लॉकडाउन चल है। लॉकडाउन कोई भी विद्यार्थी शिक्षा से वंचित ना रहे, इसके लिए मप्र स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा डिजिटली पढ़ाई कराई जा रही है। जिला परियोजना समन्वयक ओपी बनडे ने बताया कि विभाग द्वारा आकाशवाणी और विविध भारती के प्रदेश स्थित सभी प्रसारण केंद्रों से सोमवार से शनिवार दिन में प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक रोचक कहानिया, खेल-खेल में अंग्रेजी भाषा की शिक्षा और भी बहुत सारी चीजे बताई जा रही है। वहीं 11 मई से दूरदर्शन मप्र पर क्लास रूम कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए तथा दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए रहेगा।


Comments