जिले में 3 और पॉजिटिव, कुल 95 हुई संक्रमितों की संख्या
खरगोन 13 मई 2020। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय द्वारा बुधवार को हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है। जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिले में 3 और नए कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की रिपोर्ट आई है। इसके अलावा बुधवार को 54 अन्य व्यक्तियों की नेगेटिव रिपोर्ट भी प्राप्त हुई है। इस तरह अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 95 तथा नेगेटिव व्यक्तियों की संख्या 936 हो गई है। पिछले 24 घंटे में जिले में 28 सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। इस तरह अब तक 1225 सैंपल लिए जा चुके है। जबकि 142 की रिपोर्ट आना अब भी शेष है। बुधवार को जिला अस्पताल से 2 कोरोना से संक्रमित महिलाओं को स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गया है। इस तरह जिले में अब कुल 54 कोरोना से संक्रमित मरीज स्वस्थ्य हो चुके है। 8 की मृत्यू हो चुकी है तथा 33 मरीज स्थिर है। पिछले 24 घंटे में 4 मरीजों को आईसोलेशन में भर्ती किया गया है। अब यहां 102 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। वहीं 591 व्यक्ति अन्य स्थानों से खरगोन आए है, जिन्हें होम कोरेनटाईन किया गया है। इस तरह जिले में 24798 व्यक्ति होम कोरेनटाईन में रखे गए है। जिले में अब कुल 16 कंटेनमेंट एरिया हो गए है।
==============
रिश्तेदारों से संपर्क में आने पर हुए पॉजिटिव
==============
एसडीएम श्री अभिषेक गेहलोत ने बताया कि बुधवार को 3 नए मरीज पॉजिटिव आए है। इनमें शकरगांव के 19 और 17 वर्षीय युवक जिनके रिश्तेदार गोगावां में है। रिश्तेदारों से संपर्क में आने पर इनमें संक्रमण होने की संभावना है। इनके अलावा एक अन्य डायर्वशन रोड़ निवासी 50 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यहां पूर्व में संक्रमित हुए मरीज के संपर्क में आने से इनमें भी कोरोना का संक्रमण हुआ है। रिपोर्ट में महिला के स्थान पर पुरूष दर्शाया गया है, जो टायपिंग मिस्टेक के कारण हुआ है। वहीं बुधवार को आईसोलेशन से 2 महिलाओं को स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इनमें टैगोर पार्क कॉलोनी की राजनंदिनी सोनी और गोगावां की हलीमा अहमद शामिल है।
Comments
Post a Comment