36 की नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त, 2 मरीज स्वस्थ्य होकर लौटे घर
खरगोन 08 मई 2020/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय द्वारा शुक्रवार को हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है। जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिले से भेजे गए सैंपलों में 36 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। जबकि 2 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे है। इस तरह अब तक जिले में कुल 727 सैंपल की नेगेटिव रिपोर्ट आई है। वहीं स्वस्थ्य होने वाले की संख्या 39 हो गई है। अभी भी 176 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है। पिछले 24 घंटे में 31 सैंपल भेजे गए है। इनकों मिलाकर जांच के लिए भेजे गए सैंपल की संख्या 1030 हो गई है। 2 अन्य मरीजों को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। यहां अब 95 मरीज भर्ती है। पिछले 24 घंटे में 418 व्यक्तियों को होम कोरेनटाईन किया गया है। होम कोरेनटाईन में रहने वाले की कुल संख्या 22414 हो गई है। जिले में अब भी पॉजिटिव मरीजों की संख्या 80 है। इनमें 39 स्वस्थ्य हो चुके है, 8 की मृत्यू तथा 33 मरीज अब भी स्थिर है।
Comments
Post a Comment