सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों-कर्मचारियों को संविदा नियुक्ति


खरगोन 28 अप्रैल 2020/शासकीय विभागों तथा उनके अंतर्गत गठित निगम, मंडल, सार्वजनिक उपक्रमों तथा स्थानीय निकायों के 31 मार्च 2020 को सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को 3 माह की संविदा नियुक्ति पर आवश्यकतानुसार निरंतर रखे जाने के अधिकार प्रत्यायोजित किए जाएंगे। इस आशय के निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव केके सिंह ने जारी किए है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय राज्य शासन ने कोविड-19 के विरूद्ध अभियान को ध्यान में रखते हुए लिया है। यह आदेश 30 अप्रैल 2020 को सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों- कर्मचारियों पर भी नियत प्रक्रिया अनुसार लागू होगा।


Comments