खरगोन,, भाजपा जिलाध्यक्ष ने मंत्री मंडल को दी बधाई




  •  




     

    खरगोन। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के मंत्रीमंडल में भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा, तुलसी सिलावट, कमल पटेल, गोविंद सिंह राजपूत एवं मीना सिंह को शामिल किए जाने पर पार्टी जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर सहित जिला पदाधिकारियों, पूर्व विधायकों व कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है।

    भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया जिलाध्यक्ष श्री राठौर ने नवीन केबिनेट मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा सभी वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। कमलनाथ सरकार के समय कुंद पड़े प्रदेश के विकास को गति मिलेगी। कोरोना के विरुध्द जारी लड़ाई में हम विजयी होंगे। सभी मंत्री अपने कार्यों का निर्वहन कर प्रदेश के सर्वांगीण विकास में भागीदार बनेंगे।




     




Comments