नागदेवता का हुआ अभिषेक. श्रृंगार, भंडारे में श्रद्धालूओं ने पाई प्रसादी   

1 दिसंबर 
खरगोन। नागदीपावली का पर्व रविवार को अमूचे अंचल में धूमधाम से मनाया गया। शहर के नाग मंदिरों में सुबह से ही पूजन-अर्चन और दर्शन का दौर शुरु हो गया जो देररात तक चलता रहा। सनावद रोड़ पर जिला अस्पताल के सामने स्थित श्री नागराज भिलट देव मंदिर में रविवार को नाग दीपावली के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन के बाद भोजन महाप्रसादी ग्रहण की।   समिति अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने बताया कि नाग दीपावली के उपलक्ष्य में बाबा की प्रतिमा और मंदिर को फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया।  इसी तरह प्रसिद्ध दामखेड़ा मंदिर में भी दर्शन के लिए श्रद्धालूओं का सैलाब उमड़ा। कई श्रद्धालू सतपुड़ा की पहाडिय़ों में विराजित श्रीनागलवाड़ी भिलट देव दर्शन के लिए भी पहुंचे।


Comments